फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Paranda Hairstyle: फिर ट्रेंड में आया परांदा, लोहड़ी पर इससे बनाएं खूबसूरत हेयरस्टाइल

Sun, 11 Jan 2026 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 11 Jan 2026 09:42 AM IST
सार

How To Style Paranda: अगर आप इस लोहड़ी पर बालों में परांदा लगाना चाहती हैं तो यहां आपको उसके कुछ स्टाइल दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lohri 2026 special Punjabi Parandha designs to try for beautiful festive hairstyles Fashion tips for women
लोहड़ी पर बनाएं खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

How To Style Paranda: लोहड़ी का त्योहार पंजाबी संस्कृति की रोनक को हर जगह बिखेरने का मौका होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने लुक को रॉयल और ट्रेडिशनल बनाना चाहती हैं, तो अपने लुक में एक चीज को अवश्य शामिल करें। इन चीजों में शामिल है बालों में लगाने वाला परांदा....



आजकल परांदा फिर से ट्रेंड में है। इसे सिर्फ पारंपरिक सूट ही नहीं, बल्कि अनारकली, लहंगा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी किया जा रहा है। लोहड़ी के मौके पर महिलाएं भांगड़ा, गिद्धा और पारिवारिक समारोहों में हिस्सा लेती हैं, ऐसे में परांदा हेयरस्टाइल आपको स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखता है।

बालों में परांदा लगाना सबसे बेहतरीन विकल्प है। परांदा न सिर्फ आपकी चोटी को लंबा और घना दिखाता है, बल्कि पूरे लुक में पंजाबी टच भी जोड़ता है। तो अगर आप इस लोहड़ी पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन परांदा हेयरस्टाइल्स को जरूर ट्राय करें।

Lohri 2026 special Punjabi Parandha designs to try for beautiful festive hairstyles Fashion tips for women
क्लासिक लंबी चोटी पर परांदा - फोटो : instagram
क्लासिक लंबी चोटी पर परांदा
  • इसमें बालों को अच्छे से सुलझाकर बीच से सीधी लंबी चोटी बनाई जाती है और चोटी के आखिर में रंग-बिरंगा परांदा बांधा जाता है। 
  • लाल, पीला, हरा या मल्टीकलर परांदा पंजाबी सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। 
  • ये स्टाइल लोहड़ी के पारंपरिक कार्यक्रम, पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट है। 
  • इससे लुक में पंजाबी संस्कृति की झलक साफ नजर आती है।

 
Lohri 2026 special Punjabi Parandha designs to try for beautiful festive hairstyles Fashion tips for women
साइड ब्रेड परांदा स्टाइल - फोटो : instagram
साइड ब्रेड परांदा स्टाइल
  • अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो साइड ब्रेड परांदा स्टाइल बेस्ट है। 
  • इसमें चोटी को एक साइड में बनाकर उसमें परांदा लगाया जाता है। 
  • ये हेयरस्टाइल खासतौर पर यंग लड़कियों और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच काफी ट्रेंड में है। 
  • ये लुक चेहरे को सॉफ्ट बनाता है और लाइट वेट सूट या शॉर्ट कुर्ती के साथ बहुत जंचता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2026 special Punjabi Parandha designs to try for beautiful festive hairstyles Fashion tips for women
कर्ली हेयर के साथ परांदा - फोटो : instagram
कर्ली हेयर के साथ परांदा
  • इस स्टाइल में पहले बालों में हल्के कर्ल्स बनाए जाते हैं और फिर ढीली चोटी बनाकर परांदा लगाया जाता है। 
  • ये लुक खासतौर पर डांस, गिद्धा और लोहड़ी पार्टी के लिए परफेक्ट माना जाता है। 
  • अगर स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही हैं, तो ये स्टाइल आपके लुक को ग्लैमरस बना देगा।
विज्ञापन
Lohri 2026 special Punjabi Parandha designs to try for beautiful festive hairstyles Fashion tips for women
डबल चोटी परांदा स्टाइल - फोटो : instagram
डबल चोटी परांदा स्टाइल
  • डबल चोटी परांदा स्टाइल पारंपरिक पंजाबी गिद्धा लुक को दर्शाता है। 
  • इसमें बालों को दो बराबर हिस्सों में बांटकर दो पतली चोटियां बनाई जाती हैं और हल्का परांदा लगाया जाता है। 
  • ये स्टाइल खासकर गिद्धा डांस, स्कूल फंक्शन और ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए बहुत पसंद किया जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed