फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2026: पोंगल के मौके पर पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां, लेटेस्ट कलेक्शन पर डालें एक नजर

Fri, 09 Jan 2026 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 Jan 2026 10:32 AM IST
सार

Pongal 2026: अगर आप पोंगल के त्योहार में अपना खूबसूरत लेकिन सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको यहां बताएंगे कि पोंगल के त्योहार में कैसी साड़ी पहनी जा सकती है।

विज्ञापन
Pongal 2026 Saree Trends South Indian traditional Saree Designs to Try This Festive Season
पोंगल में पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां, लेटेस्ट पर डालें एक नजर - फोटो : instagram

Pongal 2026: दक्षिण भारत में पोंगल त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का उत्सव है, जो कि आमतौर पर हर साल 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाता है। वैसे तो इस चार दिवसीय पर्व की पूरे धूम दक्षिण भारत में में देखने को मिलती है लेकिन इसका उत्साह सबसे अधिक तमिलनाडु में देखने को मिलता है।



पोंगल के मौके पर घरों मे तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और घरों को सजाया जाता है। घर सजाने के साथ लोग अपने लिए नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं। अगर आप अपने लिए नयी साड़ी लेने का प्लान कर रही हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं क्योंकि महिलाएं इस त्योहार के लिए सबसे ज्यादा तैयार होती हैं। ऐसे में आप चाहें तो हमारे बताए विकल्पों को देखकर अपने लिए खरीदारी कर सकें। इससे आप पोंगल के त्योहार में सबसे प्यारी दिखेंगी।

Pongal 2026 Saree Trends South Indian traditional Saree Designs to Try This Festive Season
कसावु साड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कसावु साड़ी
  • अगर आप कुछ पारंपरिक पहनना चाहती हैं तो कसावु साड़ी से बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता।
  • कसावु साड़ी सफेद रंग की होती है, जिसपर गोल्डन रंग का बॉर्डर बना होता है।
  • इस तरह की साड़ी दक्षिण भारत में पूरा-पाठ और शादी के मौकों पर पहनी जाती है।
  • इसके साथ अपने मेकअप को लाइट ही रखें और बालों में गजरा अवश्य लगाएं।
Pongal 2026 Saree Trends South Indian traditional Saree Designs to Try This Festive Season
saree look - फोटो : instagram
पीली सिल्क की साड़ी
  • पीली सिल्क की साड़ी पोंगल के मौके पर एक बेहद खूबसूरत और पारंपरिक भारतीय परिधान है, जो खासकर त्योहारों, शादियों और खास अवसरों पर पहनी जाती है।
  • सिल्क की साड़ी की विशेषता इसकी मुलायम, चिकनी और चमकदार बनावट है, जो इसे एक आलीशान और शानदार लुक देती है।
  • पीला रंग शुभ माना जाता है, और ये खुशी, समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2026 Saree Trends South Indian traditional Saree Designs to Try This Festive Season
कांजीवरम साड़ी  - फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी 
  • भारतीय साड़ियों में सबसे खास होती है कांजीवरम साड़ी, जो विशेष रूप से तमिलनाडु राज्य से जुड़ी हुई है।
  • ये साड़ी अपनी समृद्धता, शाही लुक और बेहतरीन हाथ से कढ़ाई के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
  • कांजीवरम साड़ी की पहचान इसके भारी सिल्क और आकर्षक डिजाइन के साथ होती है।
  • ऐसे में आप पोंगल के मौके पर खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
Pongal 2026 Saree Trends South Indian traditional Saree Designs to Try This Festive Season
हैवी बॉर्डर साड़ी - फोटो : Instagram
हैवी बॉर्डर साड़ी
  • अगर सिल्क की साड़ी नहीं पहननी तो आपके लिए इस तरह की हैवी बॉर्डर वाली साड़ी परफेक्ट रहेगी।
  • ऐसी साड़ी अगर लाल रंग की होगी तो देखने में कमाल की लगेगी।
  • इसके साथ अपने बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन देखने में कमाल का लगता है, खासतौर पर अगर इसे साड़ी के साथ स्टाइल किया जाए तो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed