फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025: आज है लोहड़ी का त्योहार, इस खास मौके पर मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक का रखें ध्यान

Mon, 13 Jan 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

लोहड़ी खुशियों का पर्व है। इस खास मौके पर महिलाओं के लिए खास स्टाइलिंग टिप्स बहुत मायने रखते हैं। सही मेकअप, ज्वेलरी और आउटफिट से आपका लुक और भी आकर्षक बन सकता है।  

विज्ञापन
Lohri 2025 Makeup and Jewelry Ideas on Occasion of Lohri Festival Fashion Tips
आज है लोहड़ी का त्योहार - फोटो : instagram

Lohri 2025: आज 13 जनवरी है, ऐसे में आज की शाम लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इसे मुख्यत पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। कई जगहों पर आज की रात काफी भारी सेलिब्रेशन किया जाता है। इसके लिए जगह-जगह के लोग आते हैं। इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।



यदि आप भी लोहड़ी सेलिब्रेशन में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि आप आज लोहड़ी के सेलिब्रेशन के दौरान कैसा आउटफिट पहनें और कैसे तैयार हों। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपका लुक सबसे हट के लगेगा। 

Lohri 2025 Makeup and Jewelry Ideas on Occasion of Lohri Festival Fashion Tips
आउटफिट का चयन - फोटो : instagram

आउटफिट का चयन

लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए पंजाबी सूट, शरारा चुनें।  आप चाहें तो लहंगे का चयन भी कर सकती हैं। हल्के रंगों की जगह इस सेलिब्रेशन के दौरान ब्राइट और फेस्टिव रंग जैसे लाल, पीला, हरा और नारंगी परफेक्ट लगते हैं। सिंपल आउटफिट के साथ फुलकारी दुपट्टा आपके लुक में पारंपरिक टच जोड़ देगा। इसे एक कंधे पर पिन करें या पंजाबी स्टाइल में कैरी करें।  

Lohri 2025 Makeup and Jewelry Ideas on Occasion of Lohri Festival Fashion Tips
ऐसी हो ज्वेलरी - फोटो : instagram

ऐसी हो ज्वेलरी

लोहड़ी सेलिब्रेशन के दौरान बड़े आकार की चांदबाली झुमके पहनें, ये पारंपरिक पंजाबी लुक के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा मांग टीका और नथ का उपयोग करके अपने लुक में राजसी टच जोड़ें। हाथों में चूड़ियां या कड़े पहनें। कांच या मेटल की चूड़ियां इस मौके पर शानदार दिखती हैं। इसके अलावा गले में चोकर नेकलेस या लंबे हार पहनें जो आपके परिधान से मेल खाते हों।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Makeup and Jewelry Ideas on Occasion of Lohri Festival Fashion Tips
मेकअप टिप्स - फोटो : Adobe stock

मेकअप टिप्स

यदि आपका आउटफिट काफी हैवी है तो मेकअप को लाइट ही रखें। अगर हैवी मेकअप के साथ हैवी आउटफिट पहनेंगी तो ये लुक देखने में अजीब लगेगा। यदि आप हल्का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो हैवी मेकअप करना सही रहेगा।

विज्ञापन
Lohri 2025 Makeup and Jewelry Ideas on Occasion of Lohri Festival Fashion Tips
हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

हेयरस्टाइल

अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए साइड ब्रेड या फिशटेल ब्रेड बनाएं और उसमें गजरा लगाएं। आप बालों में चोटी बनाकर परांदा लगा सकती हैं, इससे लुक और भी ज्यादा पारंपरिक लगेगा। इसके साथ बालों में ट्रेडिशनल जूड़ा बनाएं और उसे फूलों से सजाएं। अगर आप बाल खुले रखना चाहती हैं, तो हल्के कर्ल्स के साथ बालों को वॉल्यूम दें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed