{"_id":"6780a74d91fd6a59f70ce8e0","slug":"lohri-2025-special-outfit-inspired-by-bollywood-actress-2025-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2025 Special Outfit: लोहड़ी पर पटोला बनकर होना है तैयार तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2025 Special Outfit: लोहड़ी पर पटोला बनकर होना है तैयार तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से लें टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
सार
लोहड़ी पर स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेना एक शानदार तरीका है। यहां कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बेहतरीन लुक्स दिए गए हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
लोहड़ी 2025
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Lohri 2025 Special Outfit: साल का पहला त्योहार लोहड़ी 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी धूम पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलती है। यह यहां का प्रमुख त्योहार है। इसके लिए हर कोई कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देता है। खासतौर पर ये दिन मुख्य रूप से किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लोहड़ी के मौके पर लोग भांगड़ा और गिद्दा करते हैं।
घरों में खासतौर पर लोहड़ी के लिए पार्टी तक आयोजित की जाती है। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों का अच्छे से तैयार होना तो बनता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप लोहड़ी पर तैयार हो सकती हैं। ये लुक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे।
2 of 7
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
यदि आप पारंपरिक पटियाला सूट कैरी करना चाहती हैं तो जान्वरी कपूर के इस लुक से टिप्स लें। पटियाला सूट के साथ बालों में चोटी बनाकर परांदा लगाएं, ताकि आप एकदम पटोला लगें। इसके साथ माथे पर बिंदी लगाते हुए अपना लुक कंप्लीट करें।
3 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर लुक कमाल का होता है। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए गहरे रंग का अनारकली सूट या पटियाला सलवार-कुर्ता का चयन करें। इस आउटफिट के साथ झुमके, चूड़ियां अवश्य पहनें। स्लीक बन पर गजरा आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर
यदि आप लोहड़ी के दिन शरारा पहनना चाहती हैं तो करीना के जैसा ऐसा आइवरी शरारा देखने में प्यारा लगेगा। आइवरी रंग के शरारा के साथ अलग रंग की ज्वेलरी कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ ड्यूई बेस मेकअप करते हुए बोल्ड रेड लिप्स रखें। इसके अलावा बालों को क्रिंप करते हुए बन बनाएं।
विज्ञापन
5 of 7
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
लड़कियों को ग्लैमरस लुक काफी पसंद आता है। ऐसे में इस तरह का शरारा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। ऐसे बैकलेस शरारा सूट के साथ आप हैवी झुमके और हाथों में कड़े कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ खुले बाल कमाल के लगते हैं। मिनिमल बेस और ग्लॉसी लिप्स आपके लुक को प्यारा दिखाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।