फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023 Fashion Tips: शादी के बाद ससुराल में पहली लोहड़ी पर पहनें ये परिधान, देखता रह जाएगा हर कोई

Fri, 13 Jan 2023 10:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2023 Fashion Tips Trendy Outfits For New Bride To Look Stylish in First Lohri After Marriage in Hindi
लोहड़ी फैशन आइडिया - फोटो : instagram

Lohri 2023 Fashion Tips : साल के पहले महीने में हिंदुओं से जुड़े कई अहम पर्व मनाएं जाते हैं। इन्हीं पर्वों में एक लोहड़ी का पर्व है। वर्ष 2023 में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी का पर्व उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। आमतौर पर लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस पर्व पर लकड़ियों और उपलों से खुली जगह पर आग जलाई जाती है और इसके चारों और परिक्रमा की जाती है। ऐसे में आसपास और घर परिवार के लोग एकत्र होते हैं। शादी के बाद परिवार के नए सदस्य के लिए यह पर्व बहुत खास होता है। परिवार में नई दुल्हन का प्रवेश हुआ है और बहू की पहली लोहड़ी है तो सभी की निगाहें उसी पर रहती हैं। ऐसे में नई नवेली दुल्हन कुछ इस तरह से तैयार हों कि उनका लुक भी निखरकर सामने आए और हर कोई उनकी खूबसूरती से इंप्रेस हो जाए। यहां शादी के बाद पहली लोहड़ी के लिए नई दुल्हन को तैयार होने के कुछ आसान और ट्रेंडी फैशन टिप्स बताए जा रहे हैं।

Lohri 2023 Fashion Tips Trendy Outfits For New Bride To Look Stylish in First Lohri After Marriage in Hindi
लोहड़ी के लिए परिधान - फोटो : instagram

कपड़ों का चयन

शादी के बाद ससुराल में पहली लोहड़ी के लिए तैयार हो रही हैं तो कपड़ों का सोच समझकर चयन करें। सब आपको इस मौके पर नई दुल्हन की तरह ही देखना चाहते हैं, इसलिए प्यारे रंगों और शिमरी स्टाइल के परिधानों का चयन कर सकती हैं। साथ ही इस मौके पर परंपरागत कपड़ों को अपनाएं

Lohri 2023 Fashion Tips Trendy Outfits For New Bride To Look Stylish in First Lohri After Marriage in Hindi
sharara - फोटो : instagram

शरारा सेट

लोहड़ी पर नई दुल्हन शरारा सेट से खुद को तैयार कर सकती हैं। वेलवेट शरारा सेट या मिरर वर्क शरारा सेट इस मौके खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2023 Fashion Tips Trendy Outfits For New Bride To Look Stylish in First Lohri After Marriage in Hindi
पटियाला सूट - फोटो : instagram

पटियाला सलवार

पहली लोहड़ी पर लाइम ग्रीन, पिंक या मरून रंग का पटियाला सलवार सूट भी काफी जंचेगा। जरी वर्क या धागों की कढ़ाई वाला पटियाला सूट बहुत शानदार और प्रभावी लुक देगा।
 

विज्ञापन
Lohri 2023 Fashion Tips Trendy Outfits For New Bride To Look Stylish in First Lohri After Marriage in Hindi
स्कर्ट - फोटो : instagram

कुर्ता-स्कर्ट

कलीदार व घाघरा स्टाइल स्कर्ट भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। आप प्लेन कुर्ता के साथ कढाईदार या प्रिंटेड स्कर्ट पहन सकती हैं। अगर स्कर्ट प्लेन हैं तो कुर्ती में कढ़ाई या मिरर वर्क से काम होने पर यह काफी खूबसूरत लुक देगा। मॉर्डन लुक के लिए शर्ट या टॉप के साथ भी स्कर्ट को पेयर कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed