फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023 Fashion Tips: इन आसान हेयरस्टाइल से करें पंजाबी लुक को पूरा, लोहड़ी पर दिखेंगी बहुत खूबसूरत

Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023 Special Know How to Look Beautiful in Function
लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023: 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी का त्योहार विशेषकर पंजाब और हरियाणा का काफी धूमधाम से मनाते हैं। नई फसलों को लेकर इस दिन पूजा होती है। सर्दी के मौसम में मनाए जाने वाले इस पर्व पर घर के बाहर किसी खुली जगह पर लोग आग जलाते हैं। आग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हुए नाचते गाते हैं। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार, आस पड़ोस के लोग और दोस्त एकत्र होते हैं। सभी मिलकर पर्व को उत्साह से मनाते हैं। त्योहार को खास बनाने के लिए लोहड़ी के मौके पर सभी नए या सबसे सुंदर कपड़ों को पहनकर तैयार होते हैं। महिलाएं लोहड़ी के मौके पर सुंदर दिखने के लिए सजती संवरती हैं। ऐसे में स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े पहनने के साथ ही ट्रेंडी मेकअप अपनाती हैं। वहीं पूरी तरह से आकर्षक लुक लेने के लिए परिधान और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी जरूरी है। ऐसे में अगर इस लोहड़ी के मौके पर पंजाबी लुक में तैयार हो रही हैं, तो ये आसान हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह रही लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल।


 

Fashion Tips: Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023 Special Know How to Look Beautiful in Function
लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

फ्रंट ब्रैड हेयर स्टाइल

 लोहड़ी पर शरारा सेट या लहंगा व स्कर्ट पहन रही हैं और बालों को खुला रखना चाहती हैं तो फ्रंट ब्रैड हेयरस्टाइल बनाएं। इसमें आगे से बाल बंधे होते हैं और पीछे से खुला छोड़ा जाता है। पीछे के बालों को स्ट्रेट या कर्ल करके इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं।

Fashion Tips: Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023 Special Know How to Look Beautiful in Function
लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

ब्रैड हेयर स्टाइल

सर्द हवाओं में बालों को बिखरने से रोकने के लिए बालों को बांधना चाहती हैं तो ब्रैड हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है। ब्रैड हेयर स्टाइल बनाने के लिए बालों को सॉफ्ट कर्ल करके ढीली चोटी बांध लें। चाहें तो खजूरी चोटी भी बना सकती हैं। पंजाबी सलवार सूट या प्लाजो सेट पर यह हेयरस्टाइल जचती है और चेहरा भी पूरी तरह से साफ दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023 Special Know How to Look Beautiful in Function
लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
बीच वेब हेयर स्टाइल

पटियाला सलवार या पंजाबी सलवार सूट या लहंगे पर बीच वेब हेयरस्टाइल खूबसूरत लगता है। इसे बनाना भी आसान है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए बालों को सॉफ्ट कर्ल करें ताकि वेव लुक में बाल नजर आएं। फिर चाहें तो बालों को पूरी तरह से ओपर छोड़ सकते हैं या पीछे से हाफ टाई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Fashion Tips: Punjabi Look Hairstyle for Lohri 2023 Special Know How to Look Beautiful in Function
लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

मैसी बन 
 
साड़ी से लेकर पंजाबी सूट या शरारा सेट पर आप मैसी बन बनाकर पंजाबी लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल कैजुअल लुक देने के साथ ही लोहड़ी पर आकर्षक स्टाइल भी देगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed