Lohri 2023 Fashion Tips : साल के पहले महीने में हिंदुओं से जुड़े कई अहम पर्व मनाएं जाते हैं। इन्हीं पर्वों में एक लोहड़ी का पर्व है। वर्ष 2023 में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी का पर्व उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। आमतौर पर लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस पर्व पर लकड़ियों और उपलों से खुली जगह पर आग जलाई जाती है और इसके चारों और परिक्रमा की जाती है। ऐसे में आसपास और घर परिवार के लोग एकत्र होते हैं। शादी के बाद परिवार के नए सदस्य के लिए यह पर्व बहुत खास होता है। परिवार में नई दुल्हन का प्रवेश हुआ है और बहू की पहली लोहड़ी है तो सभी की निगाहें उसी पर रहती हैं। ऐसे में नई नवेली दुल्हन कुछ इस तरह से तैयार हों कि उनका लुक भी निखरकर सामने आए और हर कोई उनकी खूबसूरती से इंप्रेस हो जाए। यहां शादी के बाद पहली लोहड़ी के लिए नई दुल्हन को तैयार होने के कुछ आसान और ट्रेंडी फैशन टिप्स बताए जा रहे हैं।
Lohri 2023 Fashion Tips: शादी के बाद ससुराल में पहली लोहड़ी पर पहनें ये परिधान, देखता रह जाएगा हर कोई
कपड़ों का चयन
शादी के बाद ससुराल में पहली लोहड़ी के लिए तैयार हो रही हैं तो कपड़ों का सोच समझकर चयन करें। सब आपको इस मौके पर नई दुल्हन की तरह ही देखना चाहते हैं, इसलिए प्यारे रंगों और शिमरी स्टाइल के परिधानों का चयन कर सकती हैं। साथ ही इस मौके पर परंपरागत कपड़ों को अपनाएं
शरारा सेट
लोहड़ी पर नई दुल्हन शरारा सेट से खुद को तैयार कर सकती हैं। वेलवेट शरारा सेट या मिरर वर्क शरारा सेट इस मौके खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।
पटियाला सलवार
पहली लोहड़ी पर लाइम ग्रीन, पिंक या मरून रंग का पटियाला सलवार सूट भी काफी जंचेगा। जरी वर्क या धागों की कढ़ाई वाला पटियाला सूट बहुत शानदार और प्रभावी लुक देगा।
कुर्ता-स्कर्ट
कलीदार व घाघरा स्टाइल स्कर्ट भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। आप प्लेन कुर्ता के साथ कढाईदार या प्रिंटेड स्कर्ट पहन सकती हैं। अगर स्कर्ट प्लेन हैं तो कुर्ती में कढ़ाई या मिरर वर्क से काम होने पर यह काफी खूबसूरत लुक देगा। मॉर्डन लुक के लिए शर्ट या टॉप के साथ भी स्कर्ट को पेयर कर सकते हैं।