संजीदा शेख ने क्या होगा निम्मो का से अभिनय की शुरुआत की थी और एक हसीना थी जैसे मशहूर सीरियल करने, बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद संजीदा एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। संजीदा को टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। संजीदा सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें भी डालती रहती हैं। हाल ही में संजीदा ने समर लुक में एक सुंदर सी तस्वीर डाली है। अगली स्लाइड्स से जानिए संजीदा के इस लुक के बारे में।
संजीदा शेख अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ढा रही हैं कहर, लग रही हैं काफी खूबसूरत
ऐसा है लुक
संजीदा ने नीले रंग का ड्रेस पहना है, जो कि गर्मियों के अनुसार एकदम अनुकूल है। घुटनों तक की लंबाई वाली यह ड्रेस लेगकट है। डीपनेक को संजीदा बहुत अच्छे से पहना है और ड्रेस पर फ्लोरल प्रिंट है। जिसमें पीले, सफेद, गुलाबी रंग के फूल-पत्ती बने हैं।
फूटवियर है आकर्षक
इस ब्लू ड्रेस के साथ संजीदा ने पीले रंग के पॉइंटेड हील्स पहने हैं। नीले के साथ पीला रंग एकदम उठ कर आ रहा है। संजीदा ने एक पांव को आगे की तरफ करके पोज भी इस तरह दिया हुआ है कि उनकी हील्स पर अपने आप ध्यान जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हील्स उनके लुक को प्रभावी बना रही हैं।
ऐसा है मेकअप
संजीदा का रंग एकदम दूधिया है जिस वजह से उनपर गुलाबी जैसे लिपशेड बहुत अच्छे लगते हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गहरे गुलाबी रंग का लिपशेड ही उपयोग में लिया है। साथ ही मेकअप गर्मियों के हिसाब से हल्का ही है। बालों में वेव्स दिखाई दे रही हैं। आगे से एक छोटी सी झुल्फ निकल रही है, जो कि उनपर बहुत अच्छी लग रही है।
संजीदा का यह फोटोशूट एकदम प्राकृतिक है। वे किसी प्रकार का कोई बनावटी पोज इसमें नहीं दे रही हैं। संजीदा का एक हाथ बालों पर है और दूसरा आगे की तरफ। संजीदा इस पोज में इतने अच्छे से मुस्कारा रही हैं कि उनके आंखें तक बंद हुए जा रही हैं। संजीदा ने सीढ़ियों पर बैठकर यह तस्वीर निकलवाई है।