Dinal Yadav Mehndi: सूर्यकुमार यादव की बहन की मेहंदी की तस्वीरें वायरल, दुल्हन के साथ भाई-भाभी भी लगे प्यारे
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की बहन दीनल यादव 26 नवंबर को कृष्णा मोहन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
लहंगे ने खींचा ध्यान
सबसे पहले बात करते हैं दुल्हन बनीं दीनल यादव की तो सूर्यकुमार यादव की बहन दीनल ने अपनी मेहंदी में हरे रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर काफी खूबसूरत काम था। इसके साथ उन्हें मैचिंग ब्लाउज कैरी किया था। लहंगे के मैचिंग दुपट्टे के अलावा उन्होंने गुजराती पैटर्न वाली घरचोला ओढ़नी भी कंधे पर अटैच की थी, जिस वजह से उनका लुक और उभर कर सामने आ रहा था। घरचोला ओढ़नी पर गोल्डन रंग का काम उनके लुक में रॉयल टच दे रहा था।
ज्वेलरी और मेकअप था खूबसूरत
अपने मेहंदी लुक के साथ दीनल ने काफी हैवी ज्वेलरी का चयन किया था। माथे पर मांगटीका, गले में हैवी नेकपीस, कानों में हैवी ईयररिंग्स और हाथों में कड़े उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। बात करें मेकअप की तो डार्क फाउंडेशन के साथ, रेड लिप्स, डार्क कोहल आईज, शिमरी आईशैडो और चमकते हाइलाइटर की वजह से दीनल काफी प्यारी दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने बालों में पफ बनाकर बालों में चोटी बनाई थी।
मेहंदी की इस रस्म में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी किसी से कम नहीं लग रहीं थीं। इस रस्म में उन्होंने ऑरेंज रंग का शरारा सूट कैरी किया था। इस सूट लुक के साथ उन्होंने माथा पट्टी, गले में हैवी चोकर और कानों में भारी झुमके पहने थे। उनकी ज्वेलरी सूट के कॉन्ट्रास्ट में थी, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था।
सूर्यकुमार यादव भी लगे हैंडसम
आखिर में नजर डालते हैं क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लुक पर। हालांकि उनके पूरे लुक की तस्वीरें सामने नहीं आईं हैं, लेकिन इस दौरान अपनी पत्नी से मैचिंग करके ही ऑरेंज आउटफिट कैरी किया था। इस कुर्ते-पायजामे में वो काफी हैंडसम दिख रहे थे।