फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Blouse Design: 500 की साड़ी भी लगेगी हजारों की, जब साथ पहनेंगी ऐसी डिजाइन के ब्लाउज

Wed, 13 Nov 2024 04:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 04:01 PM IST
सार

यदि आप अपनी सस्ती सी साड़ी को महंगा लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ खास डिजाइन का ब्लाउज पहनें। 

विज्ञापन
latest blouse designs 2024 for fancy sarees front and back
लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

Latest Blouse Design: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं घर में होने वाली पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में कैरी करना पसंद करती हैं। शादी-विवाह के साथ-साथ अब तो महिलाएं पार्टियों में भी साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं।



बाजार में आपको हर दाम में साड़ी आसानी से मिल भी जाती है। खासतौर पर लड़कियां तो अपने लिए कम दाम वाली साड़ी ही खरीदना पसंद करती हैं, जिसे वो एक-दो कार्यक्रम में पहन लें।साड़ी खरीदना तो आसान होता है, मुश्किल होता है, इसके साथ पहनने के लिए ब्लाउज की डिजाइन का चयन करना। 

यदि आप भी इसी दुविधा में फंसी हैं कि अपनी सस्ती साड़ी को महंगा कैसे दिखाएं तो उसके साथ आप अभिनेत्रियों के जैसे ब्लाउज पहनें। यहां हम आपको कुछ नई डिजाइन के ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। 

latest blouse designs 2024 for fancy sarees front and back
स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज - फोटो : instagram

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

आलिया भट्ट का ये ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको ब्लाउज के आगे की तरफ स्वीटहार्ट नेकलाइन बनवानी है। वहीं ब्लाउज के बैक को बैकलेस रखकर एक बड़ी सी नॉट तैयार करानी है। ऐसा ब्लाउज तभी बनवाएं जब आपको सिर पर पल्लु न लेना हो। 

latest blouse designs 2024 for fancy sarees front and back
ट्यूब ब्लाउज - फोटो : instagram

ट्यूब ब्लाउज

ग्लैमरस लुक कैरी करने में आलिया का ये ब्लाउज आपकी मदद करेगा। इसके लिए सिंपल सी साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज तैयार कराएं। इसे तैयार करवाते वक्त फिटिंग का ध्यान रखें। गलत फिटिंग का ब्लाउज आपका लुक बिगाड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest blouse designs 2024 for fancy sarees front and back
ऑफ शोल्डर ब्लाउज - फोटो : instagram

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

यदि आप ट्यूब ब्लाउज पहनना पसंद नहीं करती हैं तो ऐसा ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनें। ऑफ शोल्डर ब्लाउज देखने में काफी प्यारा लगता है। इसे ब्लाउज की डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए स्लीव में भी आप लटकन लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
latest blouse designs 2024 for fancy sarees front and back
हैवी वर्क ब्लाउज - फोटो : instagram

हैवी वर्क ब्लाउज

यदि आपकी साड़ी एकदम सिंपल सी है तो उसके साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहनें। हैवी वर्क वाला ब्लाउज यदि आप पहनेंगी तो आपको न तो मेकअप हैवी करना होगा और न ही ज्वेलरी हैवी पहनने की जरूरत पड़ेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed