Krishna Janmashtami 2024: जब भी श्रीकृष्ण का नाम जुबां पर आता है तो टीवी पर आने वाले कुछ अभिनेताओं का चेहरा आंखों के सामने आने लगता है। कई ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने टीवी सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका को इतने अच्छे से दिखाया है कि लोग उनकी तस्वीर भी अपने घरों में रखते हैं। इन अभिनेताओं ने श्रीकृष्ण की बातों से लेकर उनके व्यवहार तक को बखूबी पर्दे पर उतार दिया है। ऐसे में जब समय जन्माष्टमी का है तो इन अभिनेताओं का जिक्र होना तो स्वाभाविक है।
अगर आप जन्माष्टमी पर पारंपरिक रूप से तैयार होना चाहते हैं तो इन्हीं अभिनेताओं के लुक से टिप्स ले सकते हैं। इन अभिनेताओं में मुख्य रूप से सौरभ राज जैन और सुमेध मुदगलकर शामिल हैं। जहां सौरभ राज जैन ने महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका बखूबी निभाई थी, वही सुमेध ने राधाकृष्ण में नटखट कृष्णा का किरदार निभाया था। तो चलिए आपको इन दोनों के कुछ बेस्ट एथनिक लुक्स दिखाते हैं, जिन्हें आप जन्माष्टमी के दिन कैरी कर सकते हैं।
2 of 5
जन्माष्टमी
- फोटो : instagram
जींस के साथ कुर्ता
अगर कुछ ऐसा पहनने का सोच रहे हैं, जो देखने में भी स्टाइलिश लगे और आरामदायक भी हो तो आप जींस के साथ कुर्ता कैरी कर सकते हैं। कुर्ते पर अगर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर बनी होगी, तो आपका लुक और भी प्यारा और अच्छा दिखेगा।
3 of 5
जन्माष्टमी
- फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा
अगर कुछ सिंपल पहनने का सोच रहे हैं तो सौरभ राज जैन के जैसे ही साधारण सा कुर्ता और पायजामा पहनें। सूती कुर्ते के साथ आप सफेद रंग का पायजामा भी पहनकर अपना अलग अंदाज दिखा सकते हैं। ये काफी आरामदायक रहता है।
4 of 5
जन्माष्टमी
- फोटो : instagram
शेरवानी
अगर कुछ हैवी और पारंपरिक पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह की शेरवानी का चयन कर सकते हैं। पीला रंग पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी सुमेध के जैसी शेरवानी पहनें। इसके साथ सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामी और दुपट्टा कैरी करना कतई न भूलें।
5 of 5
जन्माष्टमी
- फोटो : instagram
धोती और गमछा
अगर आप श्रीकृष्ण के जन्म के समय पहनने के लिए कपड़े तलाश कर रहे हैं तो इस तरह का लुक कैरी करें। हिंदू धर्म में वैसे भी पूजा के वक्त धोती ही पहनी जाती है। ऐसे में आप भी इसी तरह की धोती पहन सकते हैं। धोती के साथ ऊपर एक गमछा डालेंगे तो भी काफी रहेगा।