फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की पूजा में पहनना है कुर्ता तो इन अभिनेताओं से लें टिप्स

Mon, 26 Aug 2024 08:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 Aug 2024 08:52 AM IST
सार

अगर आप जन्माष्टमी की पूजा में कुर्ता पहनने का सोच रहे हैं, तो इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर कुर्ता पहनें। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 trendy kurta collection inspired by actors
जन्माष्टमी 2024 - फोटो : instagram
Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार का काफी महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक में कृष्ण जन्म होता है। इस जन्मोत्सव में तमाम तरह की झांकियां सजाई जाती हैं और मिठाइयां बांटी जाती हैं।


भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लोग एक उत्सव की तरह मानते हैं। ऐसे में अच्छे से नए कपड़े पहनकर तैयार होना तो बनता है। अगर आप भी कृष्ण जन्म के समय कुर्ता पायजामा पहनना चाहते हैं तो कुछ अभिनेताओं से टिप्स लेकर अपने लिए कुर्ता खरीदें। यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं जो जन्माष्टमी के लिए सही विकल्प रहेंगे। पूजा के समय कपड़े पहनते वक्त उसके रंग का भी ध्यान रखें। आपके कपड़े का रंग काला नहीं होना चाहिए। 
Krishna Janmashtami 2024 trendy kurta collection inspired by actors
जन्माष्टमी 2024 - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन

पूजा में पीला रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। इसी के चलते आप आराम से कार्तिक आर्यन की तरह ही पीले रंग का सिल्क का कुर्ता पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चूड़ीदार पायजामी आपके लुक को अच्छा दिखाएगी।

Krishna Janmashtami 2024 trendy kurta collection inspired by actors
जन्माष्टमी 2024 - फोटो : instagram

रितेश देशमुख

साधारण सा चटक रंग का कुर्ता पहनने का विचार कर रहे हैं तो रितेश देशमुख के लुक से टिप्स लें। इस तरह के ऑरेंज रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा ही पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 trendy kurta collection inspired by actors
जन्माष्टमी 2024 - फोटो : instagram

वरुण धवन

धोती कुर्ता तो पूजा-पाठ के लिए सबसे पारंपरिक परिधान होता है। ऐसे में यदि आपके पास धोती कुर्ता है तो पूजा के वक्त उसे ही पहनें। धोती-कुर्ता पहनने से आपका लुक काफी अच्छा दिखेगा। इसके साथ जैकेट पहनने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 trendy kurta collection inspired by actors
जन्माष्टमी 2024 - फोटो : instagram

शोएब इब्राहिम

आपके पास अगर चिकनकारी वर्क वाला कुर्ता है तो इसे पहनकर भी अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकते हैं। ऐसे कुर्ते के साथ पठानी पायजामा ही पहनें। उसे पहनकर आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed