बीटाउन की हसीनाएं अपनी फिल्म के प्रमोशन में स्टाइलिश लुक से ही जमकर सुर्खियां बटोर लेती हैं। कियारा आडवाणी भी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे हर दिन उनका अलग लुक देखने को मिल रहा है। एक बार फिर जब कियारा मीडिया के कैमरे में कैद हुईं तो उनकी स्टाइल देख फैंस जमकर तारीफ करने लगे।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल. फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में व्यस्त कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के संग नजर आईं। जहां पर समर रेडी लुक में दिखीं। कियारा ने डेनिम की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जो किसी भी लंच डेट के लिए परफेक्ट आउटफिट नजर आ रहा था। बात करें कियारा के इस ड्रेस की तो शार्ट लेंथ की ये ड्रेस डेनिम फैब्रिक की है। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं इस ड्रेस पर फ्रंट में ढेर सारे बटन लगे थे। वहीं डबल पॉकेट के साथ इस ड्रेस का लुक काफी क्लासी दिख रहा था। जिस पर कंट्रास्ट ब्राउन कलर के धागों की डिटेलिंग की गई थी। दरअसल, ये ड्रेस लाइट शेड में स्काई ब्लू कलर की थी। वहीं इस ड्रेस में कियारा का चिक लुक काफी शानदार दिख रहा था। वहीं टाइयट फिटिंग की इस ड्रेस में कियारा की स्लिम फिगर भी आसानी से फ्लांट हो रही थी।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा ने डेनिम की इस शार्ट ड्रेस को बिल्कुल मिनिमम मेकअप और मिनिमम एक्सेसरीज के साथ पेयर किया था। जिसमे केवल गोल्डन हूप ईयररिंग शामिल है। इसके साथ ही कियारा ने नीले रंग के स्टिलिटो को चुना था। जिस पर ट्रांसपैरेंट स्ट्राईप लगी थी। जबकि साइड पार्टीशन वेवी हेयर के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक को मैच किया था।
5 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
बता दें कि कियारा आडवाणी हमेशा अपने हटके फैशन सेंस से फैंस को इप्रेंस करती रहती हैं। वहीं स्टाइल के मामंले में वो अक्सर ही कंफर्टेबल और ग्लैमरस का कॉम्बो पहने दिखती हैं। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कियारा ने ट्रैवेल के लिए मैक्सी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी बैक पर बनी डिजाइन काफी अलग थी। वहीं इस सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पर कियारा ने गुलाबी रंग का स्टोल डाल रखा था। जो कि काफी आकर्षक दिख रहा था।