कियारा आडवाणी जब भी कैजुअल लुक में नजर आती हैं। तो उनका फैशन सेंस हर किसी को पसंद आ जाता है। ज्यादातर समय कियारा कैजुअल आउटिंग के लिए काफी सिंपल कपड़ों का चुनाव करती हैं। वहीं डिनर डेट या फिर पार्टी में उनका ग्लैमरस लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची कियारा का स्टाइलिश लुक बेहद खूबसूरत था। जिसमे वो अपनी पतली कमर फ्लांट करते दिखीं।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची कियारा कैमरे की नजर में आ गईं। इस आउटिंग के लिए कियारा ने पीले रंग की मिडी बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव किया था। बॉडी फिटिंग, हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन की इस ड्रेस में कियारा की पतली कमर साफ पता चल रही थी। वहीं कियारा ने इस खूबसूरत सी बॉडी हगिंग ड्रेस को फ्लैट स्ट्रैपी सैंडिल के साथ रेडी थीं।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो हमेशा की तरह कियारा ने इतनी स्टाइलिश ड्रेस के साथ मिनिमम मेकअप कर रखा था। मैट बेस के साथ लिप ग्लॉस और आंखों पर कियारा ने कोई मेकअप नहीं किया था। वहीं चेहरे पर काले रंग का मास्क सेफ्टी के लिए लगाएं वो दिखीं।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
काले रंग की हैंड पर्स के साथ कियारा का लुक हर तरीके से स्टाइलिश नजर आ रहा था। बता दें कि कियारा इस समय फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमे भूल भूलैया 2 शामिल है। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन और तब्बू के साथ नजर आने वाली हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय लेकर वो मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं।
5 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
अभी हाल ही में कियारा का लेटेस्ट फोटोशूट भी सामने आया है। जिसमे वो काले रंग की बोल्ड ड्रेस में फिगर फ्लांट करते दिख रही हैं। फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कराए इस फोटोशूट में वो मेसी हेयर के साथ पोज दे रही हैं। वहीं कियारा ने काले रंग का टू पीस सेपरेट पहन रखा है। जिसमे थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ बोल्ड ब्लाउज शामिल है।