विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में है जो साड़ी लवर हैं। मौका कोई भी हो वो हर बार अपनी साड़ियों के कलेक्शन को दिखाना नहीं भूलती। फिल्म शकुंतला के प्रमोशन के दौरान भी वो एक से बढ़कर साड़ियों में नजर आईं। जिन्हें आसानी से कैजुअल वियर के रूप में ट्राई किया जा सकता है। लेकिन इस बार विद्या का लुक काफी एक्सपेंसिव नजर आया। फोटोशूट के लिए तैयार विद्या इस लुक में हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आईं। लेकिन साड़ी और लुक की कीमत जरूर हैरान करने वाली है।
2 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
लेटेस्ट फोटोशूट के लिए विद्या बालन ने बेहद खास ड्यूपियन सिल्क की साड़ी पहन रखी है। डिजाइनर जे जे वालया की डिजाइन की हुई ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी जिस पर शेवरॉन प्रिंट बने हुए हैं। वहीं साड़ी का गोल्डन बॉर्डर इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी है।
3 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
विद्या ने इस लुक को एलिगेंट बनाने के लिए ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउट और टैन ब्राउन बेल्ट के साथ टीमअप किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो मिड पार्टीशन हेयर में स्लीक बिन और स्टेटमेंट आई मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं। वहीं विद्या ने इस खूबसूरत साड़ी को शानदार चंकी ब्रेसलेट और ईयररिंग्स के साथ मैच किया है।
4 of 5
saree
- फोटो : screenshot from website
वैसे बता दें बेहद सिंपल और एलिगेंट दिख रही ये साड़ी आम आदमी के बस की नही है। इस साड़ी की कीमत हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है। जे जे वालया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस शानदार साड़ी की कीमत है 99 हजार रुपये। जो बेशक एक अच्छी खासी रकम है। वहीं इस साड़ी के साथ मैच की गई स्टेटमेंट बेल्ट भी कम कीमती नही है। वालया की फिनिक्स लोगो वाली ये बेल्ट है करीब 10 हजार रुपये की। विद्या बालन ने अपने इस फोटोशूट के लिए अच्छी खासी रकम खर्च की है।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नोरा फतेही ने रिएलिटी शो में खूबसूरत नीले रंग की जेजे वालया की साड़ी कैरी की थी। जिस पर बने सिल्वर फ्लॉवर मोटिफ्स इसे खास बनाने के लिए काफी थे। वहीं नोरा ने भी साड़ी के साथ टैन ब्राउन स्टेटमेंट वालया बेल्ट को कमर पर बांधा था।