जान्हवी कपूर अपने स्टाइल और फैशन से फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। दिनोंदिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। लेकिन उनकी बहन खुशी कपूर भी स्टाइल के मामले में कुछ कम नहीं है। लॉकडाउन में विदेश से अपने घर लौटी खुशी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन पिछले दिनों अपनी तुलना बहन और मां श्रीदेवी से किए जाने के दुख को साझा करने के बाद वो काफी सुर्खियों में छाई हुईं थीं। ऐसे में हम लेकर आएं हैं खुशी कपूर की स्टाइलिश तस्वीरें जिसमें वो किसी फैशनिस्टा से कम नहीं लग रही हैं।
खूबसूरती के मामले में कम नहीं जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, देखें स्टाइलिश लुक की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 20 May 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन