कटरीना कैफ अपने फैशन च्वॉइस से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। हाल ही में पति विकी कौशल के साथ फरहान अख्तर के घर पहुंची कटरीना का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। मीडिया के कैमरे मे कैद कटरीना अपने लुक्स से सुर्खियों में है। दरअसल, पति विकी कौशल के साथ कटरीना शार्ट ड्रेस में फरहान अख्तर के घर पहुंची थीं। जो कि समर सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट थी। वहीं इस ड्रेस की कीमत भी हैरान कर देने वाली है।
2 of 5
vicky katrina kaif
- फोटो : instagram
हाथों में हाथ डाले फरहान अख्तर के घर पहुंचे कटरीना कैफ और विकी कौशल ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। वहीं इस आउटिंग के लिए कटरीना ने फ्लोरल प्रिंट की शार्ट ड्रेस का चुनाव किया था। जबकि विकी डेनिम ब्लू जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए। कटरीना ने फ्लोरल प्रिंट की मिनी ड्रेस पहन रखी थी। जो कि सिल्क सैटिन फैब्रिक की थी। वहीं इस मल्टीकलर ड्रेस पर फूलों के प्रिंट बने थे। जिसके साथ ही लाल बैकग्राउंड पर पोल्का डॉट्स भी थे।
3 of 5
vicky katrina kaif
- फोटो : instagram
जबकि बात करें इस मिनी ड्रेस की डिजाइन की तो वन शोल्डर डिजाइन की इस ड्रेस की नेकलाइन पर रफल डिटेलिंग भी की गई थी। जबकि वॉल्यूमनाइज पफ स्लीव में कफ्स भी बने थे। वहीं कमर के पास इसमे इलास्टिक की डिटेलिंग की गई थी। जबकि हेमलाइन भी एस्मेट्रिक डिजाइन की थी। वहीं फ्लोरल प्रिंट की ये ड्रेस कटरीना की फिगर फ्लांट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट थी। वहीं शार्ट लेंथ की वजह से कटरीना के टोंड लेग्स भी आसानी से फ्लांट हो रहे थे।
4 of 5
vicky katrina kaif
- फोटो : instagram
वहीं कटरीना ने हमेशा की तरह अपने लुक को सुपर गॉर्जियस बनाने के लिए किसी भी तरह की एक्सेसरीज को कैरी नहीं किया था। वहीं केवल टैन कलर की स्ट्रैपी हाई हील्स के साथ सटल मेकअप किया गया था। जिसमे ग्लॉसी लिप्स ौर मिड पार्टीशन ओपन हेयर चार चांद लगा रहे थे। वहीं ग्लोइंग स्किन के साथ कटरीना की हर तस्वीर शानदार नजर आ रही थी।
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना की ये फ्लोरल मिनी ड्रेस जितनी सिंपल दिख रही थी। इसकी कीमत उतनी ही खास थी। वन शोल्डर डिजाइन की ये ड्रेस फैशन लेबल सैंट लॉरेन से ली गई थी। जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2,49,833 रुपये थी। जिसे सुन किसी को भी हैरानी हो सकती है। हालांकि ढाई लाख कीमत की इस ड्रेस में कटरीना हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं।