कटरीना ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने घऱ की तस्वीर साझा की। जिसमे वो स्वेटर और शार्ट्स संग अपना मंगलसूत्र फ्लांट करते नजर आईं। कटरीना का ये स्टाइल फैंस को जमकर पसंद आया। हालांकि ये पहला मौका नही है जब स्वेटर संग इस अदाकारा की तस्वीर वायरल हो रही है। बीटाउन हसीनाएं कई बार अपने स्टाइलिश लुक में स्वेटर शामिल कर चुकी हैं। जिसे फैंस खासा पसंद करते हैं। तो चलिए देखें कटरीना के अलावा और किन एक्ट्रेस ने स्वेटर की स्टाइल से हर किसी का ध्यान खींचा।
दीपिका पादुकोण
स्वेटर के साथ स्टाइलिंग करने में सबसे आगे हैं दीपिका पादुकोण। उनका पिंक मोनोक्रोम लुक हर लड़की को विंटर फैशन गोल देता है। टर्टल नेक स्वेटर के साथ पिंक ट्राउजर काफी आकर्षक था। वहीं दीपिका ने इस लुक को हाई हील्स के साथ और भी ज्यादा ग्लैमरस बना दिया।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे वेकेशन के दौरान कई बार स्वेटर संग स्टाइल करते दिख चुकी हैं। जिसमे उनका लुक उनके फैंस को काफी पसंद आता है। पिंक कलर के स्वेटर में अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जिसे उन्होंने हार्ट शेप की ईयररिग्स के साथ एक्सेसराइज किया है।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी इस मामले में पीछे नही है। अपने मंगलसूत्र को फ्लांट करने के लिए बीज कलर का स्वेटर चुना था। जिसके साथ वो शार्ट्स पहने नजर आ रही हैं।
खुशी कपूर
स्टार कि़ड खुशी कपूर भी इस मामले में पीछे नही है। वो अक्सर ही अपने स्टाइल सेंस के जरिए हर किसी को फैन बनाती है। खुशी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है जिसमे वो पर्पल कलर के स्वेटर के साथ सफेद रंग की सैटिन शार्ट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। जिसकी थ्री फोर्थ स्लीव और कंधे पर बना पफ इसे खास बना रहा है। वहीं खुशी ने इस लुक को हाई हील्स और पराडा पर्स के साथ पूरा किया है।