Karwa Chauth 2023: महिलाएं चाहें कहीं की भी हों, वो सजने-सवंरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। खासकर जब समय आता है त्योहारों का, तब तो महिलाओं का अपना अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। दरअसल, आज करवा चौथ का त्योहार है, जिसका इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। करवा चौथ के पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर महिलाएं शाम को व्रत का पारण करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।
हर महिला चाहती है कि करवा चौथ के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में वो अच्छे से मेकअप भी करती हैं। ज्यादातर महिलाएं मेकअप करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है। बहुत सी महिलाओं को ये नहीं पता होता है कि लिपस्टिक का शेड भी स्किन टोन के हिसाब से खरीदा जाता है। ऐसे में हम आपको स्किन टोन के हिसाब से कुछ लिपस्टिक के शेड बताएंगे, जिनको लगाकर आप अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
2 of 5
Karwa Chauth 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
फेयर स्किन टोन
अगर आपका स्किन टोन फेयर है और आपको लाइट रंग ही पसंद हैं तो आप लाइट पिंक, लाइट पर्पल, पीच, न्यूड पिंक, वॉर्म रैड और ऑरेंज न्यूड लिपस्टिक को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये शेड आपको नेचुरल लुक देने में मदद करते हैं।
3 of 5
Karwa Chauth 2023
- फोटो : social media
डार्क स्किन टोन
अगर आपकी स्किन डार्क टोन की है तो ब्राउन रेड और पर्पल कलर के अलावा आप अपने कलेक्शन में पेस्टल शेड्स जैसे लाइट पिंक, लाइट पर्पल और लैवेंडर लिप कलर को शामिल कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
4 of 5
Karwa Chauth 2023
- फोटो : instagram
इंडियन स्किन टोन
भारत में ज्यादातर महिलाएं इंडियन स्किन टोन यानी की सांवली ही होती हैं। अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक से आपकी खूबसूरती और ज्यादा निखर जाए तो आप रेड, वाइन, ब्रिक रेड, ब्राउनिश रेड, केरेमल कलर, कॉफी, बरगंडी कलर, गुलाबी और ब्राउन शेड्स को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
5 of 5
Karwa Chauth 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडियम स्किन टोन
इस टोन वाली महिलाओं को न्यूड रंग के शेड्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनके चेहरे पर डार्क रंग की लिपस्टिक काफी खिल कर सामने आएगी। इन रंगों में ब्राउन कलर, डार्क पिंक, ब्लड रेड, ब्रोज, राइप ऑरेंज, सिनेमन रंग शामिल हैं।