करवा चौथ में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के श्रृंगार में अक्सर महिलाएं साड़ी पहनती है या अपने शादी का जोड़ा पहन कर पूजा में बैठती हैं। त्योहारों में पारंपरिक कपड़ो का लुक अच्छा आता है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप सिर्फ साड़ी पहनें।वैसे तो महिलाओं पर साड़ी बहुत खूबसूरत लुक देती है लेकिन अगर आप बाकियों से अलग लुक चाहती हैं और पारंपरिक परिधानों में साड़ी नहीं पहनना चाहती तो भी आपके पास कई विकल्प हैं। करवा चौथ में सबसे अलग लुक और अधिक आकर्षक दिखने के लिए आप साड़ी के अलावा चार अन्य एथनिक वियर कैरी कर सकती हैं, जो आपके लुक मे चार चांद लगा देंगे। एक्ट्रेसेस के लेटेस्ट फेस्टिव लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। चलिए जानते हैं करवा चौथ में साड़ी के अलावा और कौन सी ड्रेस पहन सकती हैं महिलाएं।
प्लाजो कुर्ती
अगर आप करवा चौथ में साड़ी न पहन कर कुछ और ट्राई करना चाहते हैं तो प्लाजो और स्टाइलिश कुर्तियां ट्रेड में हैं। इस तरह के आउटफिट जितने आरामदायक होते हैं, देखने में उतने ही स्टाइलिश भी। आप लाल रंग, पिंक, ऑरेंज किसी भी कलर का प्लाजो कुर्ती को पेयर कर सकते हैं। क्राॅप टाॅप के साथ भी आप प्लाजो को पहन सकती हैं, साथ में क्रेप कैरी करें।
कुर्ती स्कर्ट
लंबी कुर्ती के साथ घाघरा स्टाइल कुर्ती लुक भी इन दिनों लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। ये आउटफिट अफोर्डेबल होते हैं। आप स्ट्रैपी लॉन्ग स्ट्रेट या फिर फ्राॅक कुर्ते के साथ स्कर्ट को पहन सकती हैं। इसके साथ आप झुमकों को मैच करें। दुपट्टा पेयर करें। ये भी आपको ट्रेंडी लुक देगा।
लहंगा चोली
करवा चौथ में अक्सर महिलाएं साड़ी के अलावा लहंगा चोली ही पहनती हैं। लहंगा लुक आपको करवा चौथ के मौके पर आपकी शादी की याद दिलाता है। ऐसे में आप लहंगा कैरी कर सकती हैं। हालांकि भारी भरकम शादी वाले लहंगे पहनने के बजाए आप हल्के, फ्लोरल प्रिंट या स्कर्ट स्टाइल के आराम दायक लहंगा पहनें। इस तरह के लहंगे आपको फैशनेबल लुक देने के साथ ही आरामदायक भी होंगे।
शरारा
शरारा का फैशन फिर लौट आया है। साड़ी या सूट कैरी नहीं करना चाहती हैं तो एथेनिक शरारा को अपने स्टाइल में शामिल करें। शरारा के साथ आप कुर्ता या चोली व क्राॅप टाॅप को पेयर करें। साथ में दुपट्टा लें। इस तरह का शरारा आपके साड़ी और सूट दोनो स्टाइल को मिक्स अप करके आपको स्टाइलिश लुक देगा।