फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ में बालों में लगाना है गजरा, तो ये टिप्स और स्टाइल करें फॉलो

Sun, 24 Oct 2021 12:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 24 Oct 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Fashion Tips To Set Gajra hairstyle
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

ज्यादातर महिलाओं की करवा चौथ के लिए साड़ी, चूड़ी ज्वेलरी आदि की तैयारी हो गयी होगी। अब सिर्फ उन्हें 24 अक्तूबर को सज संवर कर तैयार होना है। लेकिन ये काम भी आसान नहीं। आपको साड़ी पहनने के स्टाइल से लेकर मेकअप और अपने लुक को कॉम्पलिमेंट देने हुए हेयरस्टाइल बनानी होगी, ताकि आप इस करवा चौथ सबसे खास और आकर्षक लगें। ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर एथनिक कपड़े पहनती हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ अगर हेयरस्टाइल उपयुक्त न हो तो लुक अधूरा लगता है। वहीं बिना गजरे के एथनिक लुक पूरा नहीं होगा। गजरा हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है। इस करवा चौथ अगर आप अपने बालों में गजरा सजाना चाहती हैं तो हम यहां कुछ गजरा स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं। इन गजरा लुक को आजमा कर आप अधिक प्रभावशाली दिख सकती हैं। आइए जानते हैं साड़ी के साथ अलग-अलग तरह के गजरा स्टाइल लगाने के तरीके।

Karwa Chauth 2021 Fashion Tips To Set Gajra hairstyle
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

गुलाब का गजरा

आज कल बालों में एक दो फूलों को अपने कान के पीछे या जुड़े में सजाकर लड़कियां ट्रेंडी लुक लेती हैं। आप चाहें तो गुलाब के फुल को लगा सकती हैं। इसके लिए मीडियम हाई बन बना लें। अब जुड़े में इंग्लिश गुलाब के फूल लगाएं। एक गुलाब के फूल या कई फूलों से बालों को सजा सकती हैं। अगर आपको इंग्लिश गुलाब के फूल न मिलें तो आर्टिफिशियल गुलाब के फूलों का इस्तेमाल करें लेकिन देशी गुलाब के फूल न लगाएं।

Karwa Chauth 2021 Fashion Tips To Set Gajra hairstyle
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

सिंपल गजरा लुक

सिंपल गजरा आपको डिफरेंट लुक देता है। इसे बनाने के लिए आधे बालों को खुला छोड़ते हुए बाकी के बालों में जुड़ा बना लें। फिर जुड़े में पतला गजरा लगा लें। खुले हुए बालों को आप कर्ल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Fashion Tips To Set Gajra hairstyle
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

मल्टी लेयर गजरा लुक

गजरे का ये स्टाइल आपके बालों को अधिक खूबसूरत दिखाती है। मल्टी लेयर गजरा आप खुले बालों में बना सकती हैं। इसके लिए बालों को बीच से अलग अलग करके दोनों तरफ पफ बना लें। फिर क्राउन हेड पर पफ बनाकर बालों को हाफ पिनअप कर लें। पफ के नीचे से आप दो गजरे की लेयर को पिनअप कर लें। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Fashion Tips To Set Gajra hairstyle
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

जाल वर्क गजरा

गजरे का ये स्टाइल लहंगा या साड़ी किसी भी पारंपरिक आउटफिट पर सुंदर लगेगा। इसे बनाना आसान होता है। बाजार में आपको जाल वर्क वाला गजरा मिल जाएगा। इसे लगाने के लिए पहले सिंपल जुड़ा बना लें। फिर जाल वर्क गजरा को उस पर लगाते हुए हेयर पिन से अच्छी तरह से फिक्स कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed