कार्तिक आर्यन फिल्म लव आजकल में सारा अली खान के साथ जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी चर्चाओं में रहने की वजह करीना कपूर भी है। दरअसल, पिछले दिनों ने कार्तिक और करीना ने एक साथ रैंप शो किया था। जिसमें दोनों ने साथ में रैंपवॉक किया था। जिसको लेकर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किए थे।
एक बार फिर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रहीं हैं। जिसमें दोनों ने एक जैसे स्वेटर पहन दिख रहें हैं। दरअसल 8 फरवरी को करीना कपूर की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें उन्होंने राल्फ लॉरेन ब्रांड का ऑलिव ग्रीन कलर का स्वेटर और डेनिम जींस पहन रखी है।
जबकि कुछ दिनों पहले ही कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्रे रंग के रॉल्फ लॉरेन के स्वेटर के साथ ब्लेजर को मैच करके पहने नजर आ चुके हैं। जिसमें टैडी बना हुआ है।इस स्वेटर को पहन कार्तिक फिल्मफेयर के नॉमिनेशन नाइट में पहुंचे थे।
कार्तिक आर्यन और करीना कपूर की इन तस्वीरों से पहले भी दोनों साथ में रैंप वॉक करते नजर आ चुके हैं। दोनों ने हैदराबाद में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट में वॉक किया था। जहां पर दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। जिसे देख यूजर मजेदार कमेंट कर रहे थे।
इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया के यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कभी सास, कभी सहेली। इस कमेंट को समझने की कोशिश करें तो बता दें कि कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है। वहीं करीना कपूर खान, सारा अली खान के पिता सैफ अली खान की पत्नी हैं। ऐसे में करीना कपूर, सारा अली खान की सौतेली मां हैं।