कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा अक्सर ही अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभी तक इस काम में करिश्मा कपूर आगे रहती हैं लेकिन जब से करीना से इंस्टग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है वो भी इस काम में पीछे नहीं रहती हैं। अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दो दिन पहले मां बबिता के जन्मदिन पर करिश्मा ने मां और बहन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ वो अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहीं थीं।
मां के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर, करीना के टॉप की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
इस तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपनी मां बबिता के साथ किसी वेकेशन पर निकली हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन लिखा है कि हम आपका जन्मदिन आपके साथ मनाना मिस कर रहे हैं। इस तस्वीर में जहां करिश्मा ने पीले रंग का स्वेटर और काले रंग की जींस पहन रखी है। वहीं मां बबिता कपूर ने चेक वाली शर्ट के साथ सफेद रंग का ट्राउजर और चश्मा लगा रखा है। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबिता के शार्ट हेयर काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। और इस तस्वीर में तीनों ही बेहद खुश नजर आ रहीं हैं।
View this post on Instagram
Happy birthday mom ❤️ we are missing spending ur birthday with you...
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
वहीं करीना कपूर ने काले, लाल और हरे रंग के लेपर्ड प्रिंट का टेसल टॉप पहना है। जिसे नीले रंग की जींस के साथ पेयर किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो तीनों ही बेहद कम मेकअप में नजर आ रही हैं। करीना के इस खूबसूरत टॉप की कीमत जरूर आपको हैरान कर सकती है।
एक फैशन वेबसाइट के मुताबिक गुची के इस टॉप की कीमत करीब 63 हजार रुपये है। साथ ही करीना ने इस साधारण सी ड्रेस के साथ केवल एक डायमंड की रिंग और घड़ी लगा रखी है। जिसके साथ इस लुक को पूरा किया गया है।