फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्राइडल अवतार' वाले जबरदस्त लुक में करीना हुईं फिर से ट्रोल, फैंस बोले 'बुड्ढी हो गई हो'

Fri, 02 Aug 2019 03:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 02 Aug 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor bridal photoshoot for khush wedding magazine stunning

बात चाहे एथिनिक लुक की हो या वेस्टर्न वियर की करीना कपूर खान हर ड्रैस में कमाल लगती हैं। यूं ही नहीं बेबो यानी करीना को बॉलीवुड की स्टाइल डीवा कहा जाता है।चाहें अवार्ड शो हो या फैशन रैंप वाक, दोस्तों के साथ आउटिंग हो या वेकेशन, स्टाइल में रहना उनकी आदत है। अपने कूल अंदाज और गजब के फैशन सेंस ने भारत में कई महिलाओं को प्रभावित किया है। कुछ दिनों पहले गुलाबी साड़ी में बिलकुल स्टनिंग अंदाज वाली करीना की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी लेकिन इस बार एक मैगजीन के लिए कराए गए ट्रेडिशनल फोटोशूट को देखकर कोई भी बोल उठेगा, 'वाह अंदाज हो तो बेगम जैसा'। 

kareena kapoor bridal photoshoot for khush wedding magazine stunning

हाल ही में, स्टाइल डीवा करीना ने 'खुश वेडिंग' के लिए 'ट्रेडिशनल ब्राइडल' लुक में फोटोशूट कराया। फैशनइस्टा का अंदाज और ठाठ-बाट देखते बनता है। लुक भले ही पारंपरिक हो लेकिन इसमें स्टाइल एकदम निराला है। इस लुक में करीना रेड पैटर्न से हटकर दुल्हन के तौर पर 'न्यूड रंग का लहंगा चुना। लहंगे पर सिल्वर वर्क की कारीगरी की गई है। जिसके साथ एम्बेलिश सिल्वर काम वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज मैच किया गया है। ब्राइडल के लुक में अहम भूमिका निभाने वाले दुपट्टे पर बारीक काम और बॉर्डर पर लैस वर्क काफी स्टाइलिश लग रहा है। हालांकि मेकअप, भी न्यूड और मिनिमल किया गया है जो लुक के साथ खास जच नहीं रहा। 

kareena kapoor bridal photoshoot for khush wedding magazine stunning
इस स्टनिंग लुक में करीना ने मेटल ब्लू रंग की साड़ी पहनी है। लैस वर्क पसंद करने वालो को देखकर ख़ुशी होगी कि लैस एक बार फिर फैशन ट्रेंड में है। नेट कि इस साड़ी के बॉर्डर पर लैस वर्क है। मिनिमल मेकअप पर पार्टेड हेयर स्टाइल में करीना निखर रहीं हैं। मैचिंग स्ट्रिप ब्लाउज और सफेद मोती के ईयररिंग के साथ लुक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor bridal photoshoot for khush wedding magazine stunning
महीन वर्क वाले इस अनारकली में करीना अपने बेगम के रौब में हैं। दुपट्टे पर बूटी का धानी काम और पूरे अनारकली पर कई रंगों का का खूबसूरत वर्क इस अटायर में चार चांद लगा रहा है। खुले वाले में हल्के कर्ल्स से करीना ने लुक पूरा किया। 
विज्ञापन
kareena kapoor bridal photoshoot for khush wedding magazine stunning
ये लुक करीना का सबसे खूबसूरत लुक है। मल्टी कलर चोली और एम्बेलिश वर्क वाले गोल्डन ब्लाउज में करीना बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लहंगे का ब्लाउज डिज़ाइन काफी स्टाइलिश है। देखने में हल्द स्लीव्स नजर आ रहा है लेकिन असल में नेट के फुल स्लीव्स बनाए गए हैं, जिसपर फ्रिल्स भी है। न्यूड मेकअप, टाईअप हेयरस्टाइल और हैवी नेकलेस के साथ लुक पूरा किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed