जान्हवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बोल्ड नेकलाइन और फिगर हगिंग आउटफिट में जान्हवी अक्सर अपनी ऑवरग्लास बॉडी फ्लांट करती रहती हैं। वहीं इन बोल्ड लुक में उनकी फैशन च्वॉइस भी नजर आती है। बैकलेस जंपसूट से लेकर शार्ट्स तक हर बार उनकी स्टाइल अलग दिखती है। फिर वो चाहे किसी पार्टी में जाने के लिए रेडी हो या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए निकलीं हो। जान्हवी को बखूबी पता कि किस तरह से लाइमलाइट चुराई जाती है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
इस बार भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सुर्खियों बटोर रही हैं। जिसमें वो सनकिस्ड रोशनी में पोज देते दिख रही हैं। मिनिमम मेकअप में रेडी जान्हवी ने ग्रीनरी की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे खूबसूरत नजारों के साथ ही उनका स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल रहा है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने लेटेस्ट फोटोशूट में आइस ब्लू कलर के क्रॉप टॉप को पहना है। जिसकी फुल स्लीव और बॉडी हगिंग उनकी टोंड बॉडी को फ्लांट कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इस डीप यू नेकलाइन के टॉप को बटन से जोड़ा गया है। जिसमे जान्हवी का बोल्ड अंदाज दिख रहा है। इस क्रॉप टॉप के साथ जान्हवी ने फ्लेयर्ड जींस को मैच किया है। वहीं व्हाइट स्नीकर पूरे लुक को कंप्लीट एंड कंफर्टेबल दिखा रहे हैं।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर अक्सर अपने फिगर फिटिंग कपड़ों में सेसी नजर आती हैं। पिछले दिनों करण जौहर की पार्टी के लिए रेडी जान्हवी ने वाइलेट कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी। जिसकी स्लीवलेस प्लजिंग वी नेकलाइन डिजाइन के साथ ही थाई हाई स्लिट और बैकलेस लुक इसे बोल्ड बना रहे थे।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं अपने मेकअप के साथ मिस कपूर ने इस लुक को शानदार बना दिया था। गोल्डन शिमरी ब्रांज के साथ ही पिंक लिपस्टिक और आंखों में कोहल रिम्ड लाइनर मेकअप को पूरा कर रहा था। वहीं खुले वेवी कर्ली बालों में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख ऱही थीं।