एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों फैंस के दिलों की धड़कन बनती जा रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए हर बार उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार उनका सबसे ज्यादा हॉट लुक देखने को मिला। जिसे देख उनके फैंस भी कमेंट करने से नहीं चूके।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
अभी हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे ये बीटाउन की हसीना चेरी लाल रंग के बोल्ड गाउन में नजर आ रही हैं। जिसकी बस्टलाइन पर कॉर्सेट डिजाइन बनी है। वहीं गाउन का ऑफ शोल्डर लुक और थाई हाई स्लिट डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने इस जबरदस्त बोल्ड नेकलाइन गाउन के साथ हाई हील्स और डायमंड स्टड ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो बोल्ड ब्राइट रेड लिप्स के साथ फीचर्स को हाईलाइट किया गया है। वहीं जान्हवी की काली घनी जुल्फें कातिलाना लुक में पोज देती दिख रही हैं।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
जान्हवी के इतने बोल्ड और सेक्सी लुक पर चाहने वाले भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। जान्हवी के किलर लुक को देख किसी ने मिर्ची से कंपेयर किया है तो कोई कह रहा है कि इसी का तो इंतजार था। हालांकि जान्हवी का ये लुक पूरी तरह से इंप्रेसिव था। जिसकी तारीफ किए बिना कोई नहीं रह सकता।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
वैसे बता दें कि फिल्म रूही के प्रमोशन के लिए हर बार वो ऐसे फैशन सेंस में दिखीं। कि मुंह से केवल तारीफ निकली। पिछले दिनों भी जान्हवी कपूर का जानलेवा अंदाज देखने को मिला था। सफेद और स्किन कलर के आउटफिट में भी वो गजब की हॉट नजर आ रही थीं। Ziad Nakad के डिजाइन किए इस गाउन की खासियत इस पर लगे फेदर थे। जो अदाकारा के हुस्न को बढ़ाने का काम कर रहे थे।