साड़ी एक ऐसा परिधान है जो कई तरह से पहना जाता है। अकेले भारत में ही हर प्रांत और जगह के हिसाब से साड़ी पहनने का तरीका अलग है। अब तो यंगस्टर्स ने इसे इंडो वेस्टर्न लुक भी दे दिया है। मतलब अब साड़ी का झंझट नहीं, मिक्स एंड मैच का जादू है, जो किसी भी अवसर पर छा सकती है। चाहे किसी वेडिंग या पार्टी में पहननी हो या किसी त्योहार पर कैरी करनी हो, साड़ी का अनूठा अंदाज सबको लुभा लेता है। जानिए कैसे वेस्टर्न लुक वाले टॉप बना सकते हैं आपकी साड़ी को सबसे अलग और दे सकते हैं आपको बेहतरीन लुक।
आज का फैशन टिप्स: स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकेट स्टाइल शॉर्ट टॉप
आजकल इस टॉप को सेलिब्रिटीज भी साड़ी के साथ बहुत पहन रही हैं। इसमें भी ब्रोकेड, सिल्क, रॉ सिल्क या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले टॉप सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
जैकेट स्टाइल लॉन्ग टॉप
ये भी आजकल साड़ी के साथ बहुत पसंद किए जा रहे हैं। जिनसे साड़ी को ओवरऑल एक ड्रेस जैसा लुक मिलता है। इनमें भी हैवी लुक के लिए ब्रोकेड या सिल्क के हैवी जैकेट पहने जाते हैं, जबकि सिंपल गेट टुगेटर या पार्टी के लिए जॉर्जेट, शिफॉन, प्रिंटेड सिल्क या मल कॉटन के श्रग जैसे जैकेट्स पसंद किए जा रहे हैं।
पेपलम टॉप
वैसे टॉप का यह स्टाइल स्कर्ट्स, लहंगे और ट्राउजर्स के साथ भी अच्छा लगता है और आजकल यह ट्रेंड में भी है। लेकिन साड़ी के साथ इसका लुक और भी कमाल होता है। ऊपर से ब्लाउज जैसा फिट और फिर नीचे से थोड़ा सा घेर चुन्नटों के साथ। यह टॉप साड़ी को अल्टरमॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देता है।
हॉल्टर नेक
एक परफेक्ट इंडो वेस्टर्न लुक के लिए परफेक्ट चॉइस। हॉल्टर नेक टॉप आपकी साड़ी को एकदम से पूरी तरह बदल डालता है। कॉकटेल पार्टी हो या गेट टुगेदर, यह टॉप आपके स्टाइल स्टेटमेंट को देता है एक नई डेफिनेशन।