फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Photos: कभी बोल्ड ऑउटफिट से आईं थीं सुर्खियों में, आज कंगना का ट्रेडिशनल लुक करता है ट्रेंड

Sat, 26 Feb 2022 05:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Feb 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Photos Of Top 10 Bold Look And Traditional Style Look
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

फैशन फिल्म तो देखी ही होगी। कंगना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फैशन फिल्म की थी। उस समय कंगना की पहचान उनके कर्ली हेयर लुक की वजह से बनी। उसके बाद उनका फैशन स्टेटमेंट चर्चा में आया। हद से ज्यादा बोल्ड लुक देने वाली कंगना जब लोगों के बीच मैक्सी ड्रेस, बॉडीकॉन और प्लंबिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में नजर आईं तो उनके ड्रेसिंग सेंस के लोग कायल हो गए। उन्होंने अपने अलग फैशन स्टाइल से खुद की पहचान बनाई। साल बीते तो कंगना के लुक में बदलाव आया। वेस्टर्न ड्रेस के अलावा कंगना ने अपना ट्रेडिशनल अवतार लोगों को दिखाया। कंगना के लुक में बदलाव आया लेकिन फैंस के मन में उनके फैशन सेंस को लेकर कभी संदेह नहीं रहा। फैंस ने उनके हर लुक को कॉम्पलिमेंट दिया। कभी कंगना विदेश की सड़कों पर मैक्सी ड्रेस और बिकनी के साथ कोट पहनकर घूमती दिखीं तो कभी कंगना फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर साड़ी पहन कर पहुंचीं। चलिए देखते हैं कंगना रनौत के हद से ज्यादा ग्लैमरस लुक से लेकर ट्रेडीशनल लुक तक की दस तस्वीरें।

Kangana Ranaut Photos Of Top 10 Bold Look And Traditional Style Look
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना को कई बार रेट्रो लुक में देखा जा चुका है। उनका ये लुक भी कुछ वैसा ही जान पड़ता है। कंगना ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसपर उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं रेड लिपस्टिक अप्लाई की है। इस ड्रेस के साथ कंगना ने हाई हील्स पहन रखे हैं। कंगना का ये वेस्टर्न लुक बेहद ग्लैमरस है।

Kangana Ranaut Photos Of Top 10 Bold Look And Traditional Style Look
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना का कान्स फेस्टिवल के दौरान का लुक बेहद बोल्ड रहा। ये तस्वीर भी उसी समय की है। कंगना ने ब्राउन रंग की बिकनी के साथ स्किन कलर का कोट कैरी किया है। हद से ज्यादा बोल्ड इस लुक में कंगना ने अपने कोट के बटन खोल रखे हैं। इसके साथ उनका हेयर स्टाइल भी बहुत ही जबरदस्त लग रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Photos Of Top 10 Bold Look And Traditional Style Look
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रीवीलिंग कपड़ों में असहज महसूस नहीं करती, ये बात उनके कुछ लुक को देख कर साफ पता चलता है। कई मौकों पर उन्होंने ऐसी ड्रेस कैरी की, जिसे अभिनेत्रियां पहनने से पहले सोचें। अब इस लुक में ही देख लीजिए कंगना ने ब्लैक और गोल्डन कलर का टाइट वन पीस कैरी किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने हैं। वहीं डार्क मेकअप और सिंपल पोनी टेल बनाई हुई है।   

विज्ञापन
Kangana Ranaut Photos Of Top 10 Bold Look And Traditional Style Look
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

अगर हम ये कहें कि कंगना हर तरह के ऑउटफिट को पूरे आत्मविश्वास से कैरी कर सकती हैं, तो ये गलत नहीं होगा। कंगना अपने लुक के साथ प्रयोग करती रहती हैं। इस तस्वीर के आने के बाद कंगना के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ़ हुई थीं। उन्होंने ट्रांसपेरेंट वाइट ब्रालेट टॉप पहना हुआ है, जिसमें डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन की वजह से उनका लुक और अधिक बोल्ड हो गया। इस टॉप में कंगना का कर्वी फिगर भी दिख रहा है। उन्होंने इसके साथ हाई-वेस्ट पैंट्स पेयर की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed