फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Engagement Look: होने वाली है सगाई तो लहंगा-गाउन छोड़कर पहनें साड़ी, दुल्हन को देखते रह जाएंगे लोग

Tue, 03 Dec 2024 05:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Dec 2024 05:04 PM IST
सार

सगाई के मौके पर आप चाहें तो लहंगे की जगह साड़ी पहन सकती हैं। सगाई के दिन साड़ी लुक देखने में काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगेगा। 

विज्ञापन
how to wear saree in engagement day  best saree look for engagement
होने वाली है सगाई तो लहंगा छोड़कर पहनें साड़ी - फोटो : instagram

Engagement Look: जिस तरह से शादी का दिन हर लड़की के दिन खास होता है, ठीक उसी तरह से सगाई का दिन भी उनके लिए बेहद स्पेशल होता है। इस दिन लड़कियां अपने ससुरालवालों से पहली बार मिलती हैं। ऐसे में वो अपने लुक को लेकर काफी संशय में रहती हैं। सगाई में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से कपड़ों का चयन करती हैं।



वैसे तो ज्यादातर लड़कियां सगाई के दिन लहंगा या फिर गाउन ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हम आपको इस ट्रेंड में बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। सगाई के दिन यदि आप अलग तरह से साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।

बस ध्यान रखें कि ये साड़ी सिल्क या हैवी फैब्रिक में न हो। सगाई के हिसाब से हल्के फैब्रिक वाली साड़ियां कमाल की लगती हैं। यदि आपने भी सगाई में साड़ी पहनने का मन बना लिया है तो कुछ बातों का ध्यान रख लें, ताकि आपका लुक सबसे हट के दिखे।

how to wear saree in engagement day  best saree look for engagement
साड़ी का रंग को हल्का - फोटो : instagram

साड़ी का रंग को हल्का 

शादी में ज्यादातर दुल्हनें लाल रंग का लहंगा ही पहनती हैं। ऐसे में सगाई के समय हल्के रंगों का चुनाव करें। यदि आपके घर में पेस्टल रंग का आउटफिट पहनने में आपत्ति नहीं है, तो पेस्टल रंग की साड़ी का चयन करें। पेस्टल के अलावा आजकल आइवरी रंग काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप आइवरी रंग की साड़ी भी अपनी सगाई में कैरी कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। 

how to wear saree in engagement day  best saree look for engagement
सिर पर लें दुपट्टा - फोटो : instagram

सिर पर लें दुपट्टा

सगाई वाले दिन कई जगहों पर गोदभराई की रस्म भी होती है, ऐसे में सिर पर दुपट्टा लेना जरूरी हो जाता है। यदि आपके यहां भी ऐसा कुछ होता है तो नेट फैब्रिक का टुपट्टा सिर पर अटैच कराएं। दुपट्टे का रंग आपकी साड़ी से अलग होना चाहिए। आजकल कॉन्ट्रास्ट में दुपट्टे काफी चलन में हैं। उदाहरण के लिए यदि आपकी साड़ी हल्के नीले रंग की है, तो उसके साथी हल्का गुलाबी दुपट्टा चुनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to wear saree in engagement day  best saree look for engagement
ज्वेलरी हो हल्की - फोटो : instagram

ज्वेलरी हो हल्की

शादी वाले दिन दुल्हनों को खूब भारी-भारी ज्वेलरी पहननी ही पड़ती है, ऐसे में सगाई के दिन कोशिश करें कि हल्की ज्वेलरी ही पहनें। इसके लिए गले में सिर्फ हल्का सा चोकर डालें। चाहें तो आप हल्का सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा कानों में ज्यादा हैवी नहीं पहनें। हाथ में मैचिंग चूड़ियां अवश्य कैरी करें, उसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
how to wear saree in engagement day  best saree look for engagement
मेकअप रखें लाइट - फोटो : instagram

मेकअप रखें लाइट

आपका मेकअप सगाई के दिन हल्का होना चाहिए। इसे अपनी पसंद के हिसाब से ही रखें। पिंक टोन से लेकर न्यूड शेड तक में लाइट मेकअप काफी ज्यादा प्यारा लगता है। आजकल के ट्रेंड की बात करें तो आजकल मिनिमल मेकअप का ही ट्रेंड है। हैवी मेकअप आपको परेशान कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed