{"_id":"674e8222704be4132e01e881","slug":"gel-nail-extension-tips-in-hindi-acrylic-or-gel-nails-extension-which-is-better-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gel Nail Extension: कराने जा रही हैं जेल नेल एक्सटेंशन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Gel Nail Extension: कराने जा रही हैं जेल नेल एक्सटेंशन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी
Gel Nail Extension: मेकअप के साथ-साथ आजकल महिलाओं और लड़कियों को नेल एक्सटेंशन कराने का काफी क्रेज है। ये ऐसी तकनीक है, जिसमें आपके प्राकृतिक नाखूनों पर जेल आधारित सामग्री का उपयोग करके नकली नाखून या एक्सटेंशन लगाए जाते हैं। यह तकनीक नाखूनों को लंबा, मजबूत और सुंदर दिखाने के लिए काफी प्रचलित है।
जेल नेल एक्सटेंशन आमतौर पर नेल सैलून में प्रोफेशनल द्वारा किए जाते हैं और इसमें कई स्टेप्स शामिल होते हैं, जैसे जेल की लेयर लगाना, उसे एलईडी लाइट के जरिए सूखाना और फिर शेप देकर पॉलिश करना। यदि आप भी नेल एक्सटेंशन कराने जा रही हैैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखने की वजह खराब हो जाएगा।
2 of 7
सही सैलून का करें चुनाव
- फोटो : instagram
सही सैलून का करें चुनाव
आजकल हर गली-मोहल्ले में नेल स्टूडियो खुल गए हैं, जिन्हें प्रोफेशनल तरह से एक्सटेंशन करना नहीं आता। ऐसे में हमेशा रिव्यू के आधार पर ही नेल स्टूडियो का चयन करें। हमेशा एक अच्छे और भरोसेमंद सैलून से ही नेल एक्सटेंशन कराएं। इस बात पर अवश्य ध्यान दें कि सैलून में साफ-सफाई और हाईजीन का खास ध्यान रखा जाता हो।
3 of 7
नेल एक्सटेंशन की सामग्री हो सही
- फोटो : instagram
नेल एक्सटेंशन की सामग्री हो सही
एक्सटेंशन कराने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री का चयन करें। जेल से लेकर ग्लू तक अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। सस्ते और खराब उत्पाद से बचें, क्योंकि वे आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नाखूनों को सेट कराएं
- फोटो : instagram
नाखूनों को सेट कराएं
बहुत से नेल आर्टिस्ट बिना नाखून सेट किए ही एक्सटेंशन कर देते हैंस जिसकी वजह से कुछ ही दिन में एक्सटेंशन दिक्कत देने लगते हैं। ऐसे में नेल एक्सटेंशन से पहले अपने नाखूनों को अच्छे से साफ और ट्रिम करवा लें। यह एक्सटेंशन के टिकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
सही आकार का करें चयन
- फोटो : instagram
सही आकार का करें चयन
अपने हाथों के आकार और पसंद के हिसाब से नेल एक्सटेंशन का आकार और डिजाइन चुनें। सही आकार नाखूनों को और अधिक आकर्षक बनाता है। यदि आप वर्किंग महिला हैं तो इसकी लंबाई ज्यादा न रखें, इससे आपको ही परेशानी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।