फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Styling Tips: हाई वेस्ट जींस पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Tue, 14 Jan 2025 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 AM IST
सार

हाई वेस्ट जींस एक स्टाइलिश विकल्प है जो आपको क्लासी लुक दे सकती है। इसे पहनते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो लुक और शानदार दिख सकता है।

विज्ञापन
How to Wear High Waist Jeans Styling Tips Fashion Tips in Hindi
हाई वेस्ट जींस पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

How to Wear High Waist Jeans: बदलते फैशन और समय के साथ अब पैंट की जगह पूरी तरह से जींस ने ले ली है। आज के समय में पुरुष से लेकर महिलाएं तक हर मौके पर जींस पहनना पसंद करते हैं। दफ्तर से लेकर पार्टियों तक में जींस पहनकर लुक खूबसूरत लगने लगता है।



बात करें आज के फैशन की तो आजकल हाई वेस्ट जींस ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। हाई वेस्ट जींस न सिर्फ खूबसूरत लुक देती है, साथ ही में इसकी वजह से आराम भी मिलता है।

यदि आपको भी हाई वेस्ट जींस पहनना पसंद है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने हाई वेस्ट जींस लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 

How to Wear High Waist Jeans Styling Tips Fashion Tips in Hindi
सही हो फिटिंग - फोटो : instagram

सही हो फिटिंग

हाई वेस्ट जींस का सही फिट बेहद जरूरी है। ये न ज्यादा टाइट होनी चाहिए और न ही ढीली। इसे आपकी कमर और हिप्स को आराम से फिट होना चाहिए। इसलिए खरीदने से पहले ट्रायल लें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जींस आपकी बॉडी टाइप पर सूट कर रही है।  

How to Wear High Waist Jeans Styling Tips Fashion Tips in Hindi
पहनें सही टॉप - फोटो : instagram

पहनें सही टॉप

 हाई वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप पहनने से बैलेंस लुक मिलता है। क्रॉप टॉप नहीं पहननी है तो शर्ट को अंदर टक करके पहनें ताकि कमर का लुक उभरे।  बॉडीसूट हाई वेस्ट जींस के साथ परफेक्ट मैच करते हैं और क्लीन लुक देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Wear High Waist Jeans Styling Tips Fashion Tips in Hindi
बॉडी टाइप को ध्यान में रखें - फोटो : instagram

बॉडी टाइप को ध्यान में रखें

पियर-शेप बॉडी के लिए हमेशा स्ट्रेट या फ्लेयर्ड हाई वेस्ट जींस चुनें, जो आपके निचले हिस्से को बैलेंस करेगी।  ऐप्पल-शेप बॉडी के लिए स्ट्रेचेबल फैब्रिक वाली हाई वेस्ट जींस चुनें। स्किनी हाई वेस्ट जींस आपको लंबा दिखाने में मदद करेगी।  

विज्ञापन
How to Wear High Waist Jeans Styling Tips Fashion Tips in Hindi
जींस की लंबाई पर ध्यान दें - फोटो : instagram

जींस की लंबाई पर ध्यान दें

अपनी हाइट के अनुसार जींस की लंबाई चुनें। यदि जींस बहुत लंबी है, तो उसे कटवा लें या फोल्ड करके पहनें। हाई वेस्ट जींस ज्यादा लंबी अच्छी नहीं लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed