फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2025: पोंगल पर पहनें ऐसी सिल्क की साड़ी, लुक दिखेगा गजब का

Tue, 14 Jan 2025 12:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Jan 2025 12:14 AM IST
सार

पोंगल के अवसर पर पारंपरिक परिधानों, खासतौर पर सिल्क की साड़ियों का विशेष महत्व है। यदि आप पोंगल पर साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं

विज्ञापन
Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips in Hindi
पोंगल पर पहनें ऐसी सिल्क की साड़ी - फोटो : instagram

Pongal 2025 Trendy Silk Saree Design: पोंगल एक ऐसा त्योहार है, जिसे दक्षिण भारत के कई राज्यों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिन चलने वाले इस पर्व की शुरुआत मकर संक्रांति से होती है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में पोंगल 14 जनवरी, 2025 (मंगलवार) से शुरू होगा और चार दिनों तक जारी रहेगा, जिसका समापन 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को होगा। ये त्योहार मुख्य रूप से तमिल लोग मनाते हैं।



पोंगल तमिल संस्कृति और कृषि परंपराओं का प्रतीक है और इसे बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसलिए इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दिन सिल्क की साड़ी पहनी जा सकती है। ऐसे में हम आपको यहां सिल्क की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप पोंगल के लिए खरीदारी कर सकती हैं। 

Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips in Hindi
कांजीवरम सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी

कांजीवरम साड़ियां अपनी समृद्ध बनावट और परंपरागत डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध हैं। यह पोंगल जैसे खास अवसर पर एकदम उपयुक्त है। इन साड़ियों पर गोल्डन जरी वर्क होता है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इस तरह की कांजीवरम साड़ी खरीदने के लिए चमकीले रंग जैसे गहरा लाल, हरा, या नारंगी चुनें।  

 
Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips in Hindi
पाट सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
पाट सिल्क साड़ी

पाट सिल्क साड़ियां हल्की और आरामदायक होती हैं, जो दिनभर के उत्सवों के लिए आदर्श हैं। मिनिमल बॉर्डर और हल्के पैटर्न वाली साड़ियां, सफेद और गोल्डन रंग में पोंगल के लिए परफेक्ट रहेंगी।  

Pongal 2025 Rangoli Designs: पोंगल पर आकर्षक रंगोली से सजाएं घर का आंगन, ये डिजाइन हैं आसान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips in Hindi
चेट्टीनाड सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

चेट्टीनाड सिल्क साड़ी

चेट्टीनाड सिल्क साड़ी अपनी मोटी बॉर्डर और चमकीले रंग संयोजनों के लिए जानी जाती हैं। ये परंपरागत और स्टाइलिश लुक देती हैं। ऐसे में पोंगल के लिए आप ब्लॉक प्रिंट्स और चेक्ड डिजाइन वाली साड़ी चुनें और इसे पारंपरिक गहनों के साथ स्टाइल करें।  

विज्ञापन
Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips in Hindi
उपाडा सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
उपाडा सिल्क साड़ी

उपाडा सिल्क अपनी हल्की बनावट और शाही लुक के लिए मशहूर है। हल्के पेस्टल रंगों की साड़ियां, जिसमें कढ़ाई का काम हो, आपको सादगी और शान दोनों का एहसास देंगी।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed