फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Styling Tips: रेनकोट पहन कर नहीं दिखना चाहते 'जादू' की तरह तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 13 Jul 2023 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 AM IST
सार

अगर आप रेनकोट पहनकर भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

विज्ञापन
how to buy prefect raincoat for monsoon Best Raincoats For Men And Women In India 2023
Styling Tips - फोटो : social media

Styling Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। जगह-जगह हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है। इस बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत दिलाई है। जो लोग घर पर रहते हैं, उनके साथ तो ज्यादा दिक्कत नहीं है लेकिन जिन्हें किसी काम से बाहर जाना पड़ता है, उनके सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो जाती है। बारिश के मौसम में कभी भी बरसात हो जाती है। ऐसे में बार-बार भीगने से तबीयत खराब होने का डर रहता है।



बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं पर, आजकल के युवाओं को रेनकोट इसलिए पसंद नहीं आता क्योंकि उससे उनका स्टाइल खराब होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर अगर आप रेनकोट खरीदेंगे तो आपका स्टाइल कभी खराब नहीं होगा। इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे हो सकता है आपका लुक कोई मिल गया फिल्म के जादू की तरह लगे।

how to buy prefect raincoat for monsoon Best Raincoats For Men And Women In India 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिटिंग का रखें ध्यान

अगर आप बारिश के मौसम में भी रेनकोट पहनकर अपना स्टाइल खराब नहीं करना चाहते हैं तो रेनकोट की फिटिंग का खास ध्यान रखें। देखा जाता कि लोग हमेशा ढीला रेनकोट खरीदते हैं, पर ये आपका लुक खराब कर सकता है। 

how to buy prefect raincoat for monsoon Best Raincoats For Men And Women In India 2023
एक बारिश में उसके साथ भीगने का मन: प्रेमरंजन अनिमेष - फोटो : social media

ना हो ज्यादा लंबा

लोग रेनकोट खरीदते वक्त कोशिश करते हैं कि कि वो उनके पैर तक आए। ऐसा करने से उनका लुक बिगड़ सकता है। रेनकोट ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए। अगर आप ज्यादा लंबा रेनकोट पहनेंगे तो आपकी हाइट कम लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to buy prefect raincoat for monsoon Best Raincoats For Men And Women In India 2023
rain - फोटो : istock

रंग पर दें ध्यान

रेनकोट खरीदते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा लाइट रंग का रेनकोट खरीदेंगे तो ये बारिश के पानी में जल्दी गंदा हो जाएगा। ऐसे में इस बात का ध्यान रखकर ही रेनकोट खरीदें।

विज्ञापन
how to buy prefect raincoat for monsoon Best Raincoats For Men And Women In India 2023
rain coat

टाइप को जरूर देखें

अगर आप रेनकोट पहनकर अलग दिखना चाहते हैं तो इसके टाइप का ध्यान रखें। रिवर्सिबल रेनकोट, पोंचो स्टाइल रेनकोट आजकल काफी ट्रेड में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed