होली पर रंगों की मौजमस्ती के बाद लोग शरीर पर चढ़े हुए रंगों को उतारने में व्यस्त हो जाते हैं। कोई बालों को साफ करता है कोई कपड़ों से रंग निकालने में लग जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल होता है घर की दीवारों, फर्श, दरवाजों और खिड़कियों आदि से रंग को छुड़ाना। आगे की स्लाइड में जानें कैसे करें घर की सफाई।
Holi 2020: रंगों की मौजमस्ती में घर हो गया है गंदा तो, इन तरीकों से करें साफ
होली पर रंग खेलने के लिए लोगों का घरों में आना-जाना लगा रहता है। अक्सर घरों में एक-दूसरे को रंग लगाते समय या उससे बचने के प्रयास में रंग यहां-वहां गिर जाता है। प्राकृतिक रंगों के दाग-धब्बे जहां आसानी से निकल जाते हैं, वहीं आजकल बाजार में उपलब्ध रासायनिक रंगों के दाग-धब्बों को साफ करना मुश्किल होता है। होली की खुमारी जब खत्म होती है, तो घर की साफ-सफाई करना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कुछ उपायों से घर की दीवारों, फर्श, फर्नीचर आदि पर लगे रंगों के दाग-धब्बों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
घर की दीवारों के कलर को साफ करने के लिए कभी भी उनको रगड़ें नहीं, वरना दीवार का ओरिजनल कलर भी उतर जाएगा। कोशिश करें कि हल्के हाथों से पानी और शैंपू के घोल से दीवार साफ करें। वाशेबल पेंट की दीवारों को साफ करने के लिए पानी और साबुन का घोल बनाकर गीले कपड़े और स्पंज से साफ करें। ऑयल बाउंड डिस्टैंपर वाली दीवारों की सफाई खुद करने का प्रयास न करें।
जहां तक संभव हो, फर्श पर गिरे रंग को तुरंत साफ करने का प्रयास करें और यदि ऐसा करना संभव न हो, तो उस पर थोड़ा-सा पानी डाल दें, ताकि रंग का धब्बा न पड़ने पाए। हल्के धब्बों को साबुन के पानी से एक नायलॉन ब्रश से हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें, ताकि फर्श पर स्क्रैच न हो। अधिक पक्के धब्बों को साफ करने के लिए 2 बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर में 1 छोटा चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे धब्बों पर लगाकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें। फिर साफ कपड़े से पोछ दें।
होली के दिन बाथरूम इस्तेमाल करने से पहले सिंक और टाइल्स को गीले कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें। सतह को जितना ज्यादा चिकना बनाएंगी, उस पर रंग ठहरने की संभावना उतनी ही कम होगी। व्हाइट फ्लोर और टाइल्स को साफ करने के लिए लिक्विड ब्लीच और कलर्ड फ्लोर को साफ करने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का प्रयोग करें। टाइल्स को साफ करने के लिए आप नींबू के रस या सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी टाइल्स का कलर हल्का हो जाता है।