सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वैसे तो लगभग सारे ही सितारे मौजूद हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स को फैंस कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। खासतौर पर टीवी की ये हसीनाएं। जिनके स्टाइल के सब दीवाने रहते हैं। हिना खान, मौनी रॉय से लेकर निया शर्मा अक्सर ही अपने फैशनेबल लुक से फैंस को सरप्राईज करती रहती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी हर किसी को पसंद आता है। देखें टीवी की उन एक्ट्रेस की लिस्ट जो अपने फैशनेबल अंदाज से फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं।
2 of 8
,hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान
इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने में हिना खान आगे हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। लहंगा पहने चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर किसी वेस्टर्न ड्रेस में हिना पोज दे रही हैं। हर आउटफिट को वो इतने ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। कि हर किसी की निगाहें उन पर थम ही जाती हैं।
3 of 8
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी रॉय
वैसे तो टीवी की ये दोनों ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे का रुख कर चुकी हैं। लेकिन टीवी पर अब भी इनकी उपस्थिति दिख ही जाती है। मौनी रॉय अपने बोल्ड बिकिनी लुक से लेकर सिजलिंग साड़ी वाले लुक से फैंस की चहेती बनी रहती हैं। वहीं कैजुअल आउटिंग के लिए भी उनका खास अंदाज फैंस को देखने को मिलता है।
4 of 8
shweta tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाने के बाद अब फैशन के मामले में भी सुर्खियां बटोरती हैं। साड़ी हो या शार्ट्स हर बार श्वेता तिवारी अपने सिजलिंग लुक से फैंस को तारीफ करने पर मजबूर कर देती हैं। वहीं 41 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का फैशन सेंस लाजवाब है।
5 of 8
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे
टीवी पर अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस करने के बाद अंकिता लोखंडे अब स्टाइल डीवा के रूप में दिखती हैं। फिर वो चाहे उनका इंस्टाग्राम पोस्ट हो या फिर आउटिंग। हर बार फैंस अंकिता के लुक्स के दीवाने हो जाते हैं।