हिना खान अपनी स्टाइल से भले ही फैंस के दिलों पर राज करती हों। लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आए हैं जब ट्रोलर ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। वैसे हिना छोटे पर्दे की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन कई बार उनका स्टाइल ही उन पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब हिना खान बॉलीवुड की बेबो जैसी साड़ी पहन एक इवेंट में पहुंची।
2 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, करीना कपूर ने फिल्म के प्रमोशन के लिए पिचिका की डिजाइन की हुई कस्टम मेड साड़ी पहनी थी। जिस पर बेबो नाम हैंड पेंट किया गया था। करीना कपूर की इस खूबसूरत साड़ी और उनके लुक को फैंस ने खासा पसंद किया था। वहीं इसके कुछ दिनों बाद ही छोटे पर्दे की स्टाइलिश एक्ट्रेस हिना खान भी ऑर्गेजा सिल्क की हैंड पेंटेड साड़ी में नजर आईं।
3 of 6
hina khan
- फोटो : insatgram
हिना खान ने बेबो की तरह मिलता जुलता साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज चुना था। वहीं बात करें बालों की तो जिस तरह से बेबो ने बालों में लो मेसी बन बनाया था। कुछ वैसा ही लुक हिना खान ने करते हुए बालों में मेसी लो बन बनाया था। वहीं न्यूड शेड लिप्स के साथ हिना खान रेडी थी।
4 of 6
hina khan
- फोटो : insatgram
हालांकि हिना खान का ओवरऑल लुक भी काफी खूबसूरत था। और वो हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं। हालांकि हिना खान के फैंस उन्हें छोटे पर्दे की करीना कपूर कहने लगे। लेकिन बेबो के फैंस को ये लुक कुछ खास नहीं लगा और उन्होने हिना खान को ट्रोल कर दिया।
5 of 6
hina khan
- फोटो : instagram
ट्रोलर ने जहां जमकर कमेंट किए। एक ट्रोलर ने तो लिखा साड़ी के साथ ही बाल भी कॉपी किए। तो वहीं एक ट्रोलर ने हिना के मेसी लुक बन को देख लिखा कि क्या बालों में कंघी करना भूल गई हैं। वैसे ट्रोलर चाहे जो कहें लेकिन हिना खान का ये लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा था।