अवॉर्ड फंक्शन में एक बार फिर बीटाउन की हसीनाओं का जादू देखने को मिला। हाल ऑफ फेम अवॉर्ड फंक्शन में कृति सेनन से लेकर अनन्या पांडे और अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तापसी पन्नू जैसे सितारों ने शिरकत की। जहां इन हसीनाओं के लुक्स ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं रेड कार्पेट पर पोज इन बॉलीवुड सितारों ने जमकर पोज दिए।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
रेड कार्पेट पर पहुंची अनन्या पांडे का लुक हर बार की तरह ही काफी ग्लैमरस था। ब्लैक कलर शियर फैब्रिक ड्रेस में अनन्या सल्ट्री लुक में नजर आईं। रेड कार्पेट के लिए मिस पांडे ने काले रंग की लैस ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी इनर फैब्रिक न्यूड टोन में थी। वहीं इस हाई लो हेमलाइन ड्रेस पर रफल ब्लैक कलर की टुले डिजाइन बनी थी। जिसे अनन्या ने स्ट्रैपी हील्स के साथ पूरा किया था। वहीं इस गाउऩ को अनन्या ने चोटियों के साथ पूरा किया था।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने बीटाउन की बाकी हसीनाओं से हटके गाउन का चुनाव किया था। पीले रंग के शिमरी गाउऩ के साथ कियारा ने रेड कार्पेट पर शिरकत की। जिसकी थाई हाई स्लिट और बैकलेस डिजाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी थी। हालांकि इस पीले रंग के शिमरी गाउऩ की बैक लांग ट्रेन कुछ अजीब लुक दे रही थी। वहीं इस लुक को कियारा ने पम्प्स के साथ ही गोल्ड ईयरिंग्स के साथ पूरा किया था।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं इस लुक को अल्ट्रा ग्लैम बनाने के लिए कियारा ने भी रोप ब्रेड (चोटियों) का सहारा लिया था। जिसमे कियारा का लुक स्टाइलिश नजर आ रहा था।
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति सेनन
वहीं कृति सेनन का स्टाइल सबसे टॉप पर था। पर्पल कलर के रफल गाउन में कृति बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थीं। स्ट्रैपलेस डिजाइन का कृति का ये गाउन कॉर्सेट बॉडीकॉन लुक में था। जिसमे रफल स्कर्ट के साथ हाई लो हेमलाइन थी। वहीं लांग रफल ट्रेन इस ड्रेस में ऐड की गई थी। जो कि फ्लोर स्वीपिंग थी। स्लिम लेग्स को फ्लांट कर रहीं कृति ने इस हाई ड्रामा ड्रेस को थ्री स्ट्रैप स्टिलिटो के साथ मैच किया था। वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो कृति ने हाई चिक बन बना रखा था।