Haldi Look Of Radhika Merchant: जुलाई के महीने में देश के नामी व्यापारी मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरे सोशल मीडिया पर छाई रही। उनकी शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई, जोकि खुद एक बड़े व्यापारी की बेटी हैं। दोनों की शादी की रस्में कई दिनों पहले से शुरू हुईं थीं, और हर रस्म को बड़ी ही धूमधाम से पूरा किया गया था। उनकी शादी की रस्मों में ही एक दिन हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया था।
इस रस्म के दौरान दुल्हन बनीं राधिका का लुक लोगों को काफी पसंद आया। राधिका के हल्दी के लुक को बेहद शालीनता से खास बनाया गया था। ऐसे में जब शादी का सीजन चल रहा है, तो आप भी राधिका के लुक से टिप्स लेकर वैसा ही लुक कैरी कर सकती हैं। यदि आप राधिका जैसा लुक कैरी करेंगी तो लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
2 of 5
पीला आउटफिट है जरूरी
- फोटो : instagram-Anamika Khanna
पीला आउटफिट है जरूरी
हल्दी वाले लुक के लिए दुल्हन को पीले रंग का आउटफिट पहनना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने लिए पीले रंग की साड़ी या लहंगे सा चयन कर सकती हैं। यदि आप राधिका के लुक से टिप्स ले रही हैं तो पीले रंग के ऐसे लहंगे का चयन करें, जिस पर फ्लोरल प्रिंट हो। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा।
3 of 5
फ्लोरल ज्वेलरी है जरूरी
- फोटो : instagram-Anamika Khanna
फ्लोरल ज्वेलरी है जरूरी
वैसे तो दुल्हनें हैवी ज्वेलरी ही पहनती हैं, लेकिन हल्दी के समय फ्लोरल ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यही वजह है कि राधिका ने भी अपनी हल्दी में फ्लोरल ज्वेलरी पहनी थी। बस फर्क इतना था, कि उनकी ज्वेलरी असल के फूलों से बनी थी, जिस वजह से वो और भी ज्यादा प्यारी लग रही थी।
4 of 5
दुपट्टा था सबसे खास
- फोटो : instagram-Anamika Khanna
दुपट्टा था सबसे खास
यदि आप अपने लुक में थोड़ा अलग टच देना चाहती हैं तो लहंगे के साथ साधारण दुपट्टा कैरी करने की जगह असली फूलों से दुपट्टा तैयार कराएं। राधिका का ये दुपट्टा 90 से ज्यादा गेंदा के फूलों और अनगिनत मोगरे की कलियों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया था। इसे बनवाते वक्त बस ध्यान रखें कि ये ताजे फूलों का ही बना हो, ताकि फोटोज में फूल मुरझाए न लगें। इसे सही से अपने आउटफिट में अटैच करें, ताकि ये देखने में प्यारा लगे।
5 of 5
मेकअप रखें मिनिमिल
- फोटो : instagram-Anamika Khanna
मेकअप रखें मिनिमिल
चूंकि हल्दी लुक में आपका दुपट्टा ही सबसे खास होने वाला है, इसलिए अपने मेकअप को थोड़ा हल्का ही रखें। ऐसा करने से आपकी फ्लोरल ज्वेलरी और दुपट्टा हाइलाइट होगा। यदि आप डार्क मेकअप कर लेंगी, तो आपका लुक तो अच्छा दिखेगा लेकिन बाकि चीजें फीकी लगने लगेंगी।