फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार किसी मैगजीन के कवर पर छपी सऊदी अरब की राजकुमारी, फैशन देख उड़ जाएंगे होश

Mon, 04 Jun 2018 06:36 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 04 Jun 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
Haifa bint Abdullah al-Saud on vogue arabia cover page
हैफ़ा बिन्त अब्दुल्ला अल सऊद
मशहूर फ़ैशन मैगज़ीन 'वोग' के कवर पेज पर सऊदी अरब की राजकुमारी हैफ़ा बिन्त अब्दुल्ला अल सऊद की तस्वीर छापी गई है। यूएई में छपने वाली अमेरिकी मैगज़ीन के अरब संस्करण के पहले पन्ने पर पहली बार किसी सऊदी राजकुमारी की तस्वीर छपी है। ऐसा बेहद कम होता है कि सऊदी शाही परिवार की राजकुमारियां या महिलाएं इस तरह चर्चा में आएं।


सऊदी शाही परिवार ख़ुद को मीडिया और चमक-दमक से दूर रखते हैं। मैगज़ीन के कवर पर छपी तस्वीर में राजकुमारी हैफ़ा सफ़ेद लबादे में, ऊंची एड़ी की सैंडल पहने एक कनवर्टेबल कार में बैठी नज़र आ रही हैं और उनका चेहरा खुला हुआ है।

 
Haifa bint Abdullah al-Saud on vogue arabia cover page
Haifa bint Abdullah al-Saud
'बदलावों का समर्थन'
इस मैगज़ीन का यह संस्करण सऊदी अरब की महिलाओं को समर्पित किया गया है और इसमें क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विभिन्न सुधारों को सराहा गया है। शहज़ादी हैफ़ा शाह अब्दुल्ला की बेटी हैं। शाह अब्दुल्ला सऊदी के पूर्व राजा हैं जिन्होंने औरतों के गाड़ी चलाने पर पाबंदी लगाई थी।

मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में शहज़ादी ने कहा है, "हमारे देश में कुछ रूढ़िवादी लोग हैं जिन्हें बदलाव से डर लगता है। बहुतों के लिए वही सब कुछ है जो उन्हें मालूम है।" उन्होंने कहा है, "व्यक्तिगत रूप से मैं इन बदलावों का मज़बूती से समर्थन करती हूं।"

मैगज़ीन के प्रमुख संपादक ने बताया है कि राजकुमारी एक कलाकार हैं और उनके तीन बच्चे हैं। हैफ़ा किंग अब्दुल्ला की तीस से अधिक संतानों में से एक हैं। किंग अब्दुल्ला का 2015 में देहांत हो गया था। कहा जाता है कि उनके कम से कम 15 बेटे और 20 बेटियां थीं। राजकुमारी हैफा ने एकेडमी ऑफ सैन फ्रांसिस्को आर्ट स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।

 
Haifa bint Abdullah al-Saud on vogue arabia cover page
Haifa bint Abdullah al-Saud
लेख की आलोचना
हालांकि कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पत्रिका में छपे इस लेख की आलोचना की है। यही कार्यकर्ता इसी महीने गिरफ़्तार किए गए 11 कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ही कई ऐसी महिलाएं थीं जो महिलाओं के गाड़ी चलाने के अधिकार की हिमायती थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haifa bint Abdullah al-Saud on vogue arabia cover page
Haifa bint Abdullah al-Saud
इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस लेख में राजकुमारी को सऊदी अरब में आए बदलाव का प्रतीक बना दिया गया है जबकि महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले सबसे प्रमुख लोगों का ज़िक्र तक नहीं किया गया। उनका कहना है कि इसमें ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें सऊदी प्रशासन ने महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार मिलने के बाद भी जेल में रखा हुआ है।

 
विज्ञापन
Haifa bint Abdullah al-Saud on vogue arabia cover page
Haifa bint Abdullah al-Saud
इसके बाद सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से इस तस्वीर में राजकुमारी की जगह उन महिला कार्यकर्ताओं के चेहरे लगा दिए, जो जेल में बंद हैं। वहीं, वोग पत्रिका के अरब संस्करण ने सऊदी अरब में बदलावों को दर्शाने के लिए राजकुमारी की तस्वीर के इस्तेमाल का बचाव किया है। पत्रिका का कहना है कि राजकुमारी हैफ़ा का इस्तेमाल करके उनके संदेश को बड़ा करने में मदद मिली है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed