Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा में ऐसी साड़ी पहनकर दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज

Sat, 02 Nov 2024 09:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 02 Nov 2024 09:19 AM IST
सार

दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। इस पूजा में आप खास तरह की साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 trendy saree for Govardhan puja images
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram
Govardhan Puja 2024: 29 अक्तूबर से 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। इस दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी, फिर दिवाली, और चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। 5 दिन चलने वाले उत्सव की वजह से हर जगह काफी खुशनुमा माहौल रहता है।


बात करें दीपोत्सव के चतुर्थ दिवस यानी कि गोवर्धन पूजा की तो इस बार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को की जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ गाय की भी पूजा करती। हैं गोवर्धन पूजा को कई जगह अन्नकूट का उत्सव भी कहा जाता है। इस पूजा में सजने-संवरने का भी काफी रिवाज है। तो यदि आप भी गोवर्धन पूजा में अच्छे से तैयार होना चाहती हैं, तो पूजा के समय साड़ी ही पहनें। यहां हम आपको साड़ियों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं जिसे आप पूजा के समय पहन सकती हैं।
Trending Videos
Govardhan Puja 2024 trendy saree for Govardhan puja images
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram

पीला रंग रहेगा शुभ

सबसे पहले बात करें पीले रंग की तो गोवर्धन पूजा के लिए पीला रंग काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आपके पास पीले रंग की कोई साड़ी है तो पूजा के समय उसे ही पहनें। अगर पीले रंग की बनारसी साड़ी आपके पास है तो उससे बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता।

Govardhan Puja 2024 trendy saree for Govardhan puja images
गोवर्धन पूजा - फोटो : Instagram

हैवी बॉर्डर वाली लाल साड़ी

यदि आपके पास पीले रंग की साड़ी नहीं है तो लाल रंग की साड़ी तो अवश्य होगी। लाल रंग की ऐसी हेवी बॉर्डर वाली साड़ी पूजा में आपको सादगी भरा लुक देने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी के साथ अपनी ज्वेलरी को थोड़ा हल्का ही रखें तभी आपका लोग प्यार दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 trendy saree for Govardhan puja images
गोवर्धन पूजा - फोटो : Instagram

लाल और गुलाबी सिल्क की साड़ी

हैवी बॉर्डर वाली साड़ी नहीं पहनना चाहती तो लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनें। यदि यह साड़ी डबल कलर यानी की गुलाबी और लाल रंग के कॉम्बिनेशन में होगी तो आपका लुक और भी ज्यादा प्यार लगेगा। इसके साथ बालों में स्लीक स्टाइल से जुड़ा बनाकर गजरा लगाएं।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 trendy saree for Govardhan puja images
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram

लहरिया प्रिंट दिखेगा प्यारा

लहरिया प्रिंट पूजा के समय काफी प्यारा लगता है। ऐसे में यदि आपके पास श्रद्धा कपूर जैसी लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग की लहरिया साड़ी है तो गोवर्धन पूजा के लिए उसे ही पहनें। इसके साथ आप मल्टी कलर इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed