Diwali 2024: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग साल भर करते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक दिवाली के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन के लिए वो अपने घरों को भी दुल्हन की तरह सजाते हैं।
वैसे तो सभी जगह दिवाली का त्यौहार कल यानी 31 अक्तूबर को मनाया जा चुका है, लेकिन बहुत सी जगहों पर आज एक नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर जो संशय था, उसी वजह से दिवाली दो दिन मनाई जा रही है।
यदि आप अपने घर पर आज दिवाली मनाने वाले हैं तो अपने आउटफिट का ध्यान रखें। हम यहां आपको कपड़ों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप दिवाली के दिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह के कपड़े आपके पास अवश्य होंगे।
2 of 7
दिवाली 2024
- फोटो : instagram
पहनें लहरिया प्रिंट का सूट
ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों के पास लहरिया प्रिंट का आउटफिट होता ही है। तो यदि आपके पास भी लहरिया प्रिंट का सूट रखा है, तो दिवाली पूजा के समय उसे ही पहनें। इस सूट के साथ अपनी ज्वेलरी को थोड़ा हैवी ही रखें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा।
3 of 7
दिवाली 2024
- फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी लगेगी प्यारी
यदि आप कुछ भारी पहनना नहीं चाहती हैं तो शिफॉन फैब्रिक की साड़ी का चयन करें। ऐसी साड़ी न सिर्फ देखने में प्यारी लगती है, बल्कि इसे संभालना भी आसान होता है। आप चाहें तो डार्क मेकअप कैरी करते हुई अपनी साड़ी को ऐसा ही लाइट रख सकती हैं।
4 of 7
दिवाली 2024
- फोटो : instagram
फिशकट लहंगे में दिखाएं ग्लैमरस अवतार
यदि आप दिवाली पूजा में ग्लैमरस दिखने का सोच रहीं हैं और आपके पास ऐसा फिशकट लहंगा रखा है, तो फटाफट इसे निकाल लें। फिशकट लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा।
5 of 7
दिवाली 2024
- फोटो : instagram
गुलाबी कुर्ता लगेगा अच्छा
पुरुषों के पास एथनिक में ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं। तो यदि आपके पास ऐसा कॉटन का गुलाबी कुर्ता है, तो पूजा के समय उसे ही पहन लें। इस कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा ही पहनें, तभी आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा।