फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: एथनिक के साथ कैरी करना है पोटली बैग तो रखें इन बातों का ध्यान, लुक देखते रह जाएंगे लोग

Mon, 02 Dec 2024 05:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Dec 2024 05:03 PM IST
सार

एथनिक पहनावे के साथ पोटली बैग कैरी करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी स्टाइल और भी निखर कर सामने आए। 
 

विज्ञापन
Fashion Tips how to select perfect potli bag for ethnic collection
एथनिक के साथ कैरी करना है पोटली बैग तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Fashion Tips: जब भी कोई महिला एथनिक आउटफिट पहनकर तैयार होती है, तो वो अपने मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक का चयन काफी सोच-समझ के करती है। मेकअप और ज्वेलरी के अलावा अब तो मैचिंग के पर्स कैरी करने का भी ट्रेंड है। पर्स और बैग वैसे तो हर आउटफिट के साथ जचते हैं, लेकिन जब बात एथनिक आउटफिट की आती है तो इसके साथ तो हमेशा पोटली ही प्यारी लगती है।

 

बाजार में आजकल कई तरह के फैब्रिक और वर्क वाली पोटली मिल जाती है। इसका चयन आप अपने आउटफिट के हिसाब से कर सकते हैं। बहुत सी महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे एथनिक के साथ कैरी पोटली कैरी करें। इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लिए पोटली का चयन कर सकती हैं। 

Fashion Tips how to select perfect potli bag for ethnic collection
रंग हो सही - फोटो : instagram

रंग हो सही

एथनिक ड्रेस के साथ पोटली बैग का रंग ऐसे चुनें जो आपके पहनावे से मेल खाता हो। अगर आपकी ड्रेस बहुत रंगीन है, तो एक सादा रंग का पोटली बैग अच्छा लगेगा, जबकि सादी ड्रेस के साथ एक रंग-बिरंगा पोटली बैग आकर्षक लगेगा। ध्यान रखें कि ज्यादा चमक-धमक वाला पोटली बैग न सिर्फ आपके लुक को अच्छा बना सकता है, बल्कि ये लुक को बिगाड़ भी सकता है। 

Fashion Tips how to select perfect potli bag for ethnic collection
सही फैब्रिक का चयन - फोटो : instagram

सही फैब्रिक का चयन

एथनिक के साथ कैरी करने के लिए बाजार में कई तरह के पोटली बैग मिलते हैं। इनके फैब्रिक भी काफी अलग होते हैं। ज्यादातर पोटली बैग सिल्क, जरी, कढ़ाई, मखमल, और जूट में ही बनते हैें। सिल्क और जरी वाले बैग पारंपरिक पहनावे के साथ बेहतरीन दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips how to select perfect potli bag for ethnic collection
सही हो कढ़ाई - फोटो : instagram

सही हो कढ़ाई

 अगर आपका एथनिक आउटफिट कढ़ाई या अन्य हैवी डिटेलिंग वाला है, तो आपके पोटली बैग पर ज्यादा वर्क नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत, अगर आपका पहनावा साधारण है, तो बैग में भरी कढ़ाई या चमकदार बीड्स का प्रयोग करें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Fashion Tips how to select perfect potli bag for ethnic collection
साइज का रखें ध्यान - फोटो : instagram

साइज का रखें ध्यान

पोटली बैग खरीदते वक्त उसके साइज पर खास ध्यान दें। एक छोटा पोटली बैग फिटिंग वाले आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है, जबकि बड़ी पोटली बैग फ्लोइंग या लूज ड्रेस के साथ बेहतर दिखाई देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed