फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2024: इस साल के गणेशोत्सव में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

Thu, 12 Sep 2024 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Sep 2024 11:53 AM IST
सार

इस साल गणपति पूजा में कई अभिनेत्रियों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tv actress ethnic look on ganpati puja sambhavna seth to Tejasswi Prakash
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

Ganeshotsav 2024: हर साल गणेश चतुर्थी के बाद से दस दिन चलने वाले गणेशोत्सव का शुभारंभ होता है। इस साल इस उत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हुई थी। 7 सितंबर को जगह-जगह गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। गणपति बप्पा के आगमन की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। आमजन से लेकर कई बड़े सेलेब्स भी अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। इनमें कई टीवी की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।



बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक ये अभिनेत्रियां खूबसूरत-खूबसूरत एथनिक अवतार में नजर आती हैं। हर साल की तरह इस साल गणपति पूजा में कई अभिनेत्रियों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।  

Ganeshotsav 2024 tv actress ethnic look on ganpati puja sambhavna seth to Tejasswi Prakash
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

संभावना सेठ

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ, जो अब एक काफी मशहूर व्लॉगर बन गई हैं, वो हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस दौरान संभावना का एथनिक अवतार देखने को मिलता है। इस सिल्क की साड़ी में भी संभावना काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल करते हुए हैवी ज्वेलरी पहनी है। 

Ganeshotsav 2024 tv actress ethnic look on ganpati puja sambhavna seth to Tejasswi Prakash
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

सुरभि चंदना

इस साल के गणेशोत्सव में सुरभि चंदना ने ये खूबसूरत सा पीले रंग का शरारा सूट पहना है। उनका ये लुक लोगों को काफी भा रहा है। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने हैं, जिस वजह से उनका लुक और खूबसूरत लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tv actress ethnic look on ganpati puja sambhavna seth to Tejasswi Prakash
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे

वैसे तो अंकिता लोखंडे हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन बप्पा के आगमन के बाद उन्होंने अपना जो एथनिक लुक दिखाया है, उसपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस ब्लू रंग की साड़ी में अंकिता कमाल की लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया है। 

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 tv actress ethnic look on ganpati puja sambhavna seth to Tejasswi Prakash
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram

देबिना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस दौरान वो हमेशा ही पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं। इस बार उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस खूबसूरत सी साड़ी में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रहीं हैं। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने जूड़ा बनाकर पूरा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed