Gajra Hairstyles Ideas: एक समय था, जब रानी-महारानी बालों में गजरा लगाना पसंद करती थीं। फिर समय बदला और महिलाओं ने गजरा लगाना पसंद कर दिया। पर, आज के समय में एक बार फिर से महिलाएं बालों में गजरा लगाना पसंद कर रही हैं।
अगर आपको भी ये अंदाज पसंद आ रहा है लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है बालों पर गजरे का इस्तेमाल कैसे करें तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। हम आपको बताएंगे कि कैसे अलग-अलग तरीके से आप अपने बालों में गजरा लगा सकती हैं। ये सभी हेयर स्टाइल ऐसी हैं, जिसे आप खुद से भी बना सकती हैं।
2 of 7
स्लीक बन के साथ गजरा
- फोटो : instagram
स्लीक बन के साथ गजरा
गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं अपने बालों में जूड़ा बांधती हैं। खासतौर पर स्लीक बन तो देखने में भी अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप स्लीक बन पर गजरा बांधेंगी तो आपका लुक साड़ी में कमाल का लगेगा। साड़ी में इस तरह की हेयर स्टाइल देखने में काफी अच्छी और क्लासी लगती है।
3 of 7
मेसी बन विद गजरा
- फोटो : instagram
मेसी बन विद गजरा
मेसी बन की वजह से हेयर स्टाइल काफी क्यूट दिखती है। ऐसे में यदि आप चाहें तो मेसी बन बनाकर उसपर गजरा अटैच करें। मेसी बन में गजरा लगाने के लिए मोगरा के फूलों का गजरा सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे आपको बन से चाजों ओर अच्छी तरह से लपेटना है। ये हेयर स्टाइल देखने में भी कमाल की लगती है।
4 of 7
ब्रेडेड बन के साथ गजरा
- फोटो : instagram
ब्रेडेड बन के साथ गजरा
यदि आपको उड़ते हुए बाल पसंद नहीं है तो सबसे पहले ब्रेडेड बन बनाएं। इसके लिए बीच की मांग निकालकर दोनों साइड में चोटी गूंथ लें और फिर जूड़ा बना लें। इसके बाद इस जूड़े में मोगरे का गजरा अटैच करें। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आगे की साइड जुल्फे निकाल लें।
5 of 7
हाफ ब्रेड स्टाइल में गजरा
- फोटो : instagram
हाफ ब्रेड स्टाइल में गजरा
इस तरह की हेयर स्टाइल भी देखने में काफी क्लासी लगती है। इसके लिए बीच की मांग निकालें और दोनों साइड ब्रेड बना लें। इसके बाद दोनों चोटियों को पीछे की तरफ पिन से अटैच करें। अब पिन से ही गजरा को भी बालों में अटैच करें, ताकि ये अच्छे से टिक जाए।