Friendship Day Special Outfit 2025: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 3 अगस्त को पड़ेगा, इसलिए इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जाएगा। जब हम सभी छोटे थे, तो इस दिन के लिए काफी उत्साहित रहते थे। बाजार जाकर अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड खरीदते थे, और उन्हें बांधते थे।
अब जैसे-जैसे हम बड़े हुए और समय बदला तो लोग सिर्फ एक-दूसरे को विश कर देते हैं। इसके अलावा अब बस लोग दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ इस फ्रेंडशिप डे पर घूमने जा रही हैं, और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
2 of 7
क्यूट दिखने के लिए पहनें ऐसा को-ऑर्ड सेट
- फोटो : instagram
क्यूट दिखने के लिए पहनें ऐसा को-ऑर्ड सेट
अगर आपको क्यूट दिखना पसंद है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको माइक्रो स्कर्ट, टीशर्ट और जैकेट कैरी करनी है। इस तरह की ड्रेस के साथ अपने बालों को कर्ल करें। कर्ल बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। ऐसे आउटफिट के साथ बालों को हाफ टाई करके बो अवश्य लगाएं।
3 of 7
fashion outfit
- फोटो : instagram
नी लेंथ ड्रेस
कुछ हटकर लेकिन क्लासी पहनने का मन है, तो इस तरह की नी लेंथ ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस तकरीबन हर लड़की के पास होती है। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में हील्स अवश्य कैरी करें। हील्स की वजह से आपका लुक और ड्रेस और भी प्यारा दिखेगा। इसके साथ गले में और हाथ में कुछ एक्सेसरीज अवश्य पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
4 of 7
ऑम्ब्रे गाउन
- फोटो : instagram
ऑम्ब्रे गाउन
यदि सहेलियों के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना है तो इस तरह का ऑम्ब्रे गाउन कैरी करें। ऐसा ऑम्ब्रे गाउन रात के समय बहद खूबसूरत दिखेगा। ऐसे गाउन के साथ आपका मेकअप हल्का होना चाहिए, ताकि लुक प्यारा दिखे। इसके अलावा हेयर स्टाइल भी खास होनी चाहिए, उसी से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
5 of 7
को-ऑर्ड सेट
- फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट
कुछ आरामदायक पहनने का मन है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी करें। ये भी आपके लुक को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे आउटफिट खासतौर पर दिन की आउटिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इसलिए इसका चयन करें। ऐसा आुटफिट पहन रही हैं तो उसे स्टाइल सही से करें, वरना ये काफी सिंपल लगेगा।