फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति पर पहनें इन रंगों के कपड़े, माने जाते हैं काफी शुभ

Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
सार

 मकर संक्रांति के दिन परंपरा के अनुसार खास रंगों के कपड़े पहनने का चलन है, जो न केवल शुभ माने जाते हैं, बल्कि आपकी सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।  

विज्ञापन
Fashion Tips Which Color Should Wear On Makar Sankranti Puja Check
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

Makar Sankranti Fashion Tips:  मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देवता की पूजा, फसलों की कटाई, और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिससे उत्तरायण की शुरुआत होती है। यह दिन सकारात्मकता, समृद्धि और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।



गुजरात, राजस्थान, और महाराष्ट्र में इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। यदि आप मकर संक्रांति के त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान अपने पहनावे का ध्यान रखें। यहां हम इसके लिए आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि पूजा के समय आप ऐसे रंग पहनें, जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। 

Fashion Tips Which Color Should Wear On Makar Sankranti Puja Check
सफेद रंग - फोटो : instagram

 सफेद रंग

सफेद रंग शांति, पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। ऐसे में आप सफेद साड़ी, कुर्ता, या सलवार-कमीज मकर संक्रांति की पूजा के समय कैरी कर सकती हैं।इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहनें। यह आपको एक क्लासिक पवित्र लुक देगा।  

Fashion Tips Which Color Should Wear On Makar Sankranti Puja Check
पीला रंग - फोटो : instagram

पीला रंग 

पीला रंग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रिय है। यह ज्ञान, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में पीले रंग का अनारकली सूट, लहंगा, या साड़ी पहनें। पुरुष पीले कुर्ते या शर्ट के साथ धोती ट्राई कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Which Color Should Wear On Makar Sankranti Puja Check
लाल रंग - फोटो : instagram

 लाल रंग 

लाल रंग ऊर्जा, साहस और उन्नति का प्रतीक है। यह त्योहार के उत्साह को दर्शाता है। ऐसे में महिलाएं लाल रंग की साड़ी, लहंगा या स्टाइलिश सूट के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनें। वहीं पुरुष इस वक्त लाल कुर्ता कैरी कर सकते हैं। 

Makar Sankranti 2025: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी

विज्ञापन
Fashion Tips Which Color Should Wear On Makar Sankranti Puja Check
हरा रंग - फोटो : instagram

हरा रंग

हरा रंग प्रकृति, उर्वरता और ताजगी का प्रतीक है। यह रंग नई ऊर्जा का संचार करता है। हरे रंग के कपड़ों के साथ हल्के क्रीम या गोल्डन रंग का संयोजन करें। इसके साथ आपको हैवी मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लड़के भी हरे रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed