फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Hairstyle For Winter: भारी जैकेट और ब्लेजर के साथ आप पर खूब जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल

Mon, 13 Jan 2025 12:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

साल नया है, तो आपको अपने लुक और हेयर स्टाइल को भी बदल लेना चाहिए। इस समय कई ऐसे विंटर हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं, जो आपको सबसे खास और आकर्षक लुक दे सकते हैं।

विज्ञापन
easy and Trendy Hairstyle For Winter with images
भारी जैकेट और ब्लेजर के साथ आप पर खूब जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

यशस्वी यादव



Trendy Hairstyle For Winter: सर्दियों के मौसम में आप मोटे स्वेटर और जैकेट के बोझ तले दबी रहती हैं। ऐसे में आपका सबसे कूल स्टाइल यानी खुले बाल उलझन पैदा करता है तो कोई अन्य हेयर स्टाइल पसंद नहीं आता। ठंडे मौसम में बाल रूखे और बेजान भी दिखते हैं। ऐसे में क्यों न आप नए साल पर नए ट्रेंड के अनुसार विंटर हेयर स्टाइल्स ट्राई करें। ये हेयर स्टाइल सर्दी के मौसम के हिसाब से आपको गर्माहट देते हैं और आकर्षक भी नजर आते हैं।

easy and Trendy Hairstyle For Winter with images
क्लासिक पोनीटेल - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

क्लासिक पोनीटेल

यह एक आरामदायक हेयर स्टाइल है, जो आपके गरम कपड़ों के साथ खूब फबता है। आप क्लासिक पोनीटेल को हाई या लो कैसे भी बना सकती हैं और चाहें तो आगे से कुछ बाल निकाल भी सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बेहद सिंपल और एलीगेंट नजर आता है। इस पोनीटेल को बनाने के बाद आप इसे माइल्ड हेयर स्प्रे से सेट कर परफेक्ट लुक दे सकती हैं।

easy and Trendy Hairstyle For Winter with images
ब्रेडेड बन - फोटो : instagram

ब्रेडेड बन

यह एक क्लासिक हेयर स्टाइल है, जो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। इस लुक के लिए अपने बालों का मैसी बन बनाएं और फिर कुछ बालों को बन के चारों ओर लपेटते हुए ब्रेड्स को शामिल करें। आकर्षक लुक के लिए आप अपनी पसंदीदा हेयर एक्सेसरीज को भी जोड़ सकती हैं। साथ ही अगर आपके बाल ज्यादा लंबे नहीं हैं तो आप अपने बालों को अच्छी तरह कंघी कर पीछे की तरफ एक लूज बन भी बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy and Trendy Hairstyle For Winter with images
फ्रेंच ब्रेड - फोटो : instagram

फ्रेंच ब्रेड

इस हेयर स्टाइल को आप किसी भी मौके पर बना सकती हैं। यह न केवल देखने में बहुत सुंदर लगता है, बल्कि बालों सही तरह से सेट करता है। इसे बनाने के लिए पहले बालों को शैंपू तथा कंडीशनर करें और एक बार कंघी करके उन्हें तैयार कर लें। अब अपने बालों को पहले सेंटर या साइड में बांट लें, जो भी आपको पसंद हो। अगर आप सेंटर पार्टिंग करना चाहती हैं तो बालों को बीच में बांटें और यदि आप साइड ब्रेड बनाना चाहती हैं तो साइड पार्टिंग करें।

विज्ञापन
easy and Trendy Hairstyle For Winter with images
हाफ बन - फोटो : instagram

हाफ बन

हाफ बन यानी बालों का आधा हिस्सा ऊपर बांधकर बाकी को खुला छोड़ना। सर्दियों के लिए यह एक बहुत ही ट्रेंडी और आकर्षक हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल सर्दी में बनाना बहुत आरामदायक होता है और साथ ही बहुत स्टाइलिश भी दिखता है। इसके अलावा इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। इसके लिए पहले आपको बालों को सुलझाना है। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं तो इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप हाफ बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed