Try These Bodycon Dresses Perfect For Party: हर कोई ये उम्मीद करता है कि नया साल अपने साथ नयी और ढेरों खुशियां लेकर आए। इसी के चलते लोग नये साल का स्वागत बेहद धूमधाम से करते हैं। बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जाते हैं।
तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें पार्टी करना पसंद है और आप भी न्यू ईयर पार्टी में अपनी सहेलियों के साथ धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह की अच्छी और परफेक्ट बॉडीकॉन ड्रेस पार्टी के लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।
बॉडीकॉन ड्रेसेज आजकल ट्रेंड में हैं क्योंकि ये मॉडर्न, स्टाइलिश और पार्टी वाइब के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। सही फैब्रिक, सही फिट और कॉन्फिडेंस के साथ पहनी गई बॉडीकॉन ड्रेस आपके पूरे लुक को एलिगेंट बना सकती है। इस लेख में हम आपको कई एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड बॉडीकॉन ड्रेस ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप न्यू ईयर पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
2 of 6
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी
ग्लैमरस दिखना पसंद है तो दिशा पाटनी के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। इसके लिए आपको मैरून रंग की ऑफ शोल्डर डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस की जरूरत पड़ेगी। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। अपने इस बॉडीकॉन ड्रेस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए मेकअप को भी थोड़ा ग्लैमरस और बोल्ड लुक दें।
3 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
कुछ सिंपल लेकिम क्लासी पहनने का मन है तो आप सफेद रंग की ऐसी ऑफ शोल्डर ड्रेस का चयन कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें। गले में हल्का सा पैंडेट डाल लें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। इसके साथ अगर आप रेड लिपस्टिक और ग्लॉसी मेकअप करेंगी तो लुक और भी चमकदार दिखेगा।
4 of 6
कृति सेनन
- फोटो : instagram
कृति सेनन
ग्लैमरस के साथ अपने लुक को बॉस लेडी बनाना है तो कृति सेनन के लुक से टिप्स लें। ऐसी ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर आप अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ पैरों में फ्लीस लैगिंग्स पहन लें। ये आपको ठंड से भी बचाएगी और इसे पहनकर आपका लुक भी काफी अलग दिखेगा। अपने इस लुक के साथ पैरों में बूट्स पहनें।
5 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया
कुछ गुलाबी रंग का पहनने का मन है तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। इस तरह की ड्रेस आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। इसे पहनकर जब आप पार्टी में जाएंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा। इसके साथ अपना मेकअप भी पिंक टोन में रखें, ताकि ये ड्रेस से मैच करे।