फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: ऐसे आउटफिट में ज्यादा दिखता है मोटापा, जानें क्या पहनना रहेगा आपके लिए सही

Tue, 23 Dec 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Dec 2025 10:00 AM IST
सार

Avoid These Outfits That Make You Look Fat: अगर आपका वजन भी ज्यादा है तो कुछ तरह के आउटफिट पहनने से बचें। ये आउटफिट आपका मोटापा और ज्यादा दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Fashion Guide Avoid These Outfits That Make You Look Fat styling mistakes
Fashion Guide - फोटो : Adobe stock
Avoid These Outfits That Make You Look Fat: एक समय था जब लोग कुछ भी पहन लेते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब लोग अपने शरीर के हिसाब के सही कपड़े का चयन करते हैं, जिससे उनका आत्वमि्साव भी बढ़ता है। ये तरीका काफी हद तक सही भी है क्योंकि ये बात आपको समझनी चाहिए कि हर व्यक्ति का बॉडी टाइप के हिसाब से ही कपड़े लेने चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति का बॉडी शेप अलग होता है और उसी के हिसाब से कपड़ों का सिलेक्शन किया जाए, तो लुक और आत्मविश्वास दोनों बेहतर नजर आते हैं।


कई बार अनजाने में हम ऐसे आउटफिट चुन लेते हैं जो हमारे शरीर के अनुपात को ठीक से बैलेंस नहीं कर पाते, जिससे लुक उतना प्रभावशाली नहीं दिखता। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि किसी बॉडी टाइप में कमी है, बल्कि ये समझने की जरूरत है कि कौन-से फैब्रिक, फिट और डिज़ाइन हमें ज़्यादा कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस कराते हैं।

अगर आपको भी ये समझ नहीं आता तो ये लेख आपके काम का है। ये लेख उन लोगों की मदद करेगा, जिन्हें लगता है कि वो हर कपड़े में मोटे दिखते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए और ये भी बताएंगे कि क्या आप पर खूब जचेगा।
Fashion Guide Avoid These Outfits That Make You Look Fat styling mistakes
बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े पहनने से बचें - फोटो : Adobe stock
बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े पहनने से बचें

बहुत टाइट कपड़े बॉडी के कुछ हिस्सों को ज्यादा हाइलाइट कर देते हैं, जबकि बहुत ढीले कपड़े शरीर को बेढंगा दिखा सकते हैं। मीडियम फिट यानी “परफेक्ट फिट” आउटफिट सबसे बेहतर ऑप्शन होता है, जो लुक को बैलेंस में रखता है।

 
Fashion Guide Avoid These Outfits That Make You Look Fat styling mistakes
स्ट्रक्चर्ड फिट और सही साइज के आउटफिट चुनें - फोटो : Adobe stock
स्ट्रक्चर्ड फिट और सही साइज के आउटफिट चुनें

स्ट्रक्चर्ड फिट वाले कपड़े जैसे अच्छे कट की शर्ट, कुर्ता या ब्लेजर बॉडी को सही शेप देते हैं। सही साइज पहनने से आपका लुक साफ, स्मार्ट और ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Guide Avoid These Outfits That Make You Look Fat styling mistakes
डार्क या सॉलिड कलर्स एक क्लीन लुक देते हैं - फोटो : Adobe stock
डार्क या सॉलिड कलर्स एक क्लीन लुक देते हैं

डार्क और सॉलिड कलर्स जैसे नेवी ब्लू, ब्लैक, डार्क ग्रीन या मरून बॉडी को विज़ुअली बैलेंस दिखाते हैं। ये कलर्स लुक को एलिगेंट और स्लिम अपीयरेंस देने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन
Fashion Guide Avoid These Outfits That Make You Look Fat styling mistakes
हल्के फैब्रिक और फ्लोइंग मटीरियल ज़्यादा कंफर्टेबल रहते हैं - फोटो : Adobe stock
हल्के फैब्रिक और फ्लोइंग मटीरियल ज़्यादा कंफर्टेबल रहते हैं

हल्के फैब्रिक जैसे कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट या लिनन शरीर पर भारी नहीं लगते। ये फैब्रिक आसानी से पहने भी जा सकते हैं, जिससे लुक नेचुरल और आरामदायक बना रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed