आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर लोगों में क्रेज बड़ा है। क्योंकि एक तो इसमें आपका समय बचता है, दूसरा कई अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर आप कई तरह के ब्रांड और आकर्षक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो यह हमारे लिए मुसीबत बन जाता है।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग साइट पर सामान खरीदते समय यह जरुर देखे कि साइट विश्वसनीय हो। नहीं तो आप दूसरी साइट पर स्विच भी कर सकती हैं। जो भी प्रोडक्ट आप ले रहे हैं, उसकी पूरी डिटेल को अच्छी तरह से पढ़े। यह भी देखे कि कितने लोगों ने प्रोडक्ट को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दिया है। अगर यूजर के रिव्यू पॉजिटिव न हो तो उस प्रोडक्ट को न खरीदें।
सबसे ज्यादा डर रहता है कि डिलीवर होने पर प्रोडक्ट एक्सपायर न हो चुका हो इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जब आप प्रोडक्ट को ऑर्डर कर रहें हो तभी चेक कर लें कि उसकी एक्सपायरी डेट क्या है। अगर किसी प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट दी हुई न हो तो उसे न खरीदना ही बेहतर रहेगा।
कभी-कभी हम शानदार ऑफर्स को देखकर बिना सोचे समझेे सामान ऑर्डर कर देते हैं और जब सामान डिलीवर हो जाता है, तब पता चलता है कि यह तो बहुत ही घटिया क्वालिटी का है, इसलिए बेहतर होगा कि ऑफर देखकर सामान खरीदने में जल्दबाजी न करें।
प्रोडक्ट आर्डर करते समय उसके सारे टर्म्स और कंडिशन ध्यान से पड़े। यह भी चेक करें कि सामान डायरेक्ट कंपनी से डिलीवर हो रहा है या यह आपके पास किसी थर्ड पार्टी की तरफ से पहुंच रहा है। क्योंकि अगर कोई सामान खराब निकलता है। तो उसे वापस करने में आसानी होगी।